फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Many trains including Prayagraj Sangam-Kanpur Anwarganj Passenger will remain cancelled

Railway News : प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज पैसेंजर समेत कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Sun, 16 Mar 2025 07:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 16 Mar 2025 07:02 PM IST
सार

प्रयागराज संगम से कानपुर अनवरगंज जाने वाली पैसेंजर समेत कई ट्रेनों को रेलवे एक माह से ज्यादा केे लिए निरस्त करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर रेेलवे के लखनऊ मंडल में ब्रिज संख्या 110 के निर्माण कार्य के कारण मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाना है।

विज्ञापन
Railway News: Many trains including Prayagraj Sangam-Kanpur Anwarganj Passenger will remain cancelled
ट्रेन पर चढ़ने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज संगम से कानपुर अनवरगंज जाने वाली पैसेंजर समेत कई ट्रेनों को रेलवे एक माह से ज्यादा केे लिए निरस्त करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर रेेलवे के लखनऊ मंडल में ब्रिज संख्या 110 के निर्माण कार्य के कारण मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाना है। इस वजह से कई ट्रेनों को जहां निरस्त किया जा रहा है तो कुछ का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है।

विज्ञापन

रेलवे द्वारा जो ट्रेनें निरस्त की गई हैं उसमें ट्रेन नंबर 54101 प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज और 54102 कानपुर अनवरगंज- प्रयागराज संगम प्रमुख रूप से शामिल है। इसका निरस्तीकरण 20 मार्च से 30 अप्रैल 2025 तक रहेगा। इस दौरान लखनऊ मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रयागराज केे रास्ते संचालित होंगी।

विज्ञापन

इसमें ट्रेन नंबर 12511 गोरखपुर -तिरुवनंतपुरम अपने परिवर्तित मार्ग अयोध्या धाम-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज से कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी। इसी तरह 12521 बरौनी -एर्नाकुलम, 12589 गोरखपुर सिकंदराबाद, 12591 गोरखपुर यशवंतपुर, 15023 गोरखपुर यशवंतपुर, 15065 गोरखपुर पनवेल, 15067 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस, 20104 गोरखपुर लोकमान्य तिलक, 22533 गोरखपुर यशवंतपुर, 15269 मुजफ्फरपुर साबरमती, 22531 छपरा मथुरा, 19306 कामाख्या डॉ. अंबेडकरनगर, 11124 बरौनी ग्वालियर, 11080 गोरखपुर- लोकमान्य तिलक और 12597 गोरखपुर-मुंबई सीएसटी वाया प्रयागराज जंक्शन होकर चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 14101 प्रयागराज संगम-कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी एक्सप्रेस फाफामऊ-ऊंचाहार के बजाय प्रयागराज-फतेहपुर के रास्ते 20 मार्च से 30 अप्रैल तक दोनों ओर से संचालित होगी। 14217/14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस भी फाफामऊ-ऊंचाहार की जगह वाया प्रयागराज जंक्शन-फतेहपुर होकर चलेगी। 12144 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक और 12174 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक भी लखनऊ की जगह वाया प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed