{"_id":"6504464a63b7468658025ae7","slug":"railway-news-increase-in-visits-to-bapudham-facility-of-lift-and-escalator-at-rambagh-station-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : बापूधाम के बढ़ें फेरे, रामबाग स्टेशन पर हो लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : बापूधाम के बढ़ें फेरे, रामबाग स्टेशन पर हो लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा
Fri, 15 Sep 2023 05:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 15 Sep 2023 05:25 PM IST
सार
प्रयागराज से गोरखपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर के लिए शुरू हुई बापूधाम एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए जाने का मुद्दा बृहस्पतिवार को सलाहकार समिति की बैठक में जोर शोर से उठा।
विज्ञापन
बापूधाम एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज से गोरखपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर के लिए शुरू हुई बापूधाम एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाए जाने का मुद्दा बृहस्पतिवार को सलाहकार समिति की बैठक में जोर शोर से उठा। प्रयागराज रामबाग स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों ने बापूधाम एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन की बजाय पांच दिन चलाने और गोरखपुर के लिए एक इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
स्टेशन प्रबंधक अरविंद कुमार राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि बापूधाम एक्सप्रेस महज छह घंटे में प्रयागराज से गोरखपुर पहुंच जाती है। इसलिए जरूरी है कि इसके फेरे बढ़ाए जाए। यह भी कहा गया कि वाराणसी सिटी से गोरखपुर को चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी प्रयागराज रामबाग तक विस्तार हो।
विज्ञापन
रामबाग स्टेशन पर बुजुर्ग और दिव्यांगजन यात्रियों की सुविधा के लिए पैदल यात्री पुल पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाए जाने का भी सुझाव दिया गया। सभी प्लेटफॉर्म पर कौन सा कोच किस स्थान पर आएगा, इसके लिए कोच इंडीकेटर बोर्ड लगाए जाने की मांग उठाई गई। रामबाग स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनों में महिला कोच लगाए जाने और नई दिल्ली से बनारस जाने वाली 12582 बनारस सुपरफास्ट का ठहराव भी सुनिश्चित किए जाने को कहा गया। बैठक में सलाहकार विनोद कुमार शर्मा, संध्या मिश्रा, कुसुम चौधरी, राहुल पटेल, संतोष सिंह, कमलेश सोनकर, विजय यादव, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन