{"_id":"66658653cbdef9d660037200","slug":"railway-news-ddu-going-memu-will-run-from-prayagraj-chhivki-from-12th-june-to-26th-july-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"railway News : 12 जून से 26 जुलाई तक प्रयागराज छिवकी से चलेंगी डीडीयू जाने वाली मेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
railway News : 12 जून से 26 जुलाई तक प्रयागराज छिवकी से चलेंगी डीडीयू जाने वाली मेमू
Sun, 09 Jun 2024 04:09 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:09 PM IST
सार
प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के तहत यहां प्लेटफॉर्म चार व पांच पर रेलवे ब्लॉक लेने जा रहा है। इस वजह से डीडीयू के लिए चलने वाली दोनों मेमू सूबेदारगंज के बजाय प्रयागराज छिवकी शिफ्ट की जा रही हैं।
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) जाने वाली दोनों मेमू ट्रेनों का संचालन 12 जून से 26 जुलाई तक सूबेदारगंज के बजाय प्रयागराज छिवकी स्टेशन से होगा। इस दौरान इनका संचालन नैनी से सूबेदारगंज तक नहीं होगा। ऐसे में मेमू से करछना, मेजा, मांडा, विंध्याचल, मिर्जापुर आदि स्टेशनों का सफर करने वालों को छिवकी स्टेशन से ही इन्हें पकड़ना होगा।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्य के तहत यहां प्लेटफॉर्म चार व पांच पर रेलवे ब्लॉक लेने जा रहा है। इस वजह से डीडीयू के लिए चलने वाली दोनों मेमू सूबेदारगंज के बजाय प्रयागराज छिवकी शिफ्ट की जा रही हैं। छिवकी से डीडीयू के लिए 03334 मेमू का संचालन हर रोज शाम 6:10 बजे होगा।
विज्ञापन
अब यह ट्रेन शाम पौने सात बजे प्रयागराज छिवकी से चलेगी। इसी तरह सूबेदारगंज से 04194 मेमू सुबह 7:05 बजे चलती है। अब यह मेमू सुबह 7:45 बजे प्रयागराज छिवकी से चलकर डीडीयू के लिए प्रस्थान करेगी। इन दोनों के ठहराव वाले स्टेशनों पर आगमन-प्रस्थान का समय पहले वाला ही रहेगा।
विज्ञापन