फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Dadar Special will run from Prayagraj via Kota, Ratlam, timetable released

Railway News : प्रयागराज से कोटा, रतलाम के रास्ते चलेगी दादर स्पेशल, जारी की गई समय सारिणी

Thu, 21 May 2026 07:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 May 2026 07:07 PM IST
सार

प्रयागराज से मुंबई के दादर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसका संचालन आगरा के ईदगाह, कोटा, रतलाम एवं सूरत के रास्ते होगा। सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Railway News: Dadar Special will run from Prayagraj via Kota, Ratlam, timetable released
रेलवे स्टेशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज से मुंबई के दादर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसका संचालन आगरा के ईदगाह, कोटा, रतलाम एवं सूरत के रास्ते होगा। सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। प्रयागराज से 04139 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार 22 मई से 10 जुलाई तक शाम 5:10 बजे होगा। फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह, फतेहपुर सीकरी, रूपबास, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली रुकते हुए ट्रेन अगले दिन शनिवार रात 10:40 बजे दादर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


वापसी में दादर से 04140 का संचालन प्रत्येक रविवार 24 मई से 12 जुलाई तक रात 12:15 बजे होगा। सोमवार सुबह 5:00 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। 24 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के नौ, एसी थ्री के चार, सामान्य श्रेणी के आठ, एसी टू का एक एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे। इसके अलावा सूबेदारगंज से पनवेल जाने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे भी रेलवे ने बढ़ा दिए हैं। 04103 का संचालन अब प्रत्येक बुधवार 24 जून तक एवं 04104 पनवेल-सूबेदारगंज चार जून से 25 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को संचालित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed