Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Booking increased for Char Dham Yatra, trains going to Dehradun-Haridwar are full

Railway News : चार धाम यात्रा के लिए बढ़ी बुकिंग, देहरादून-हरिद्वार जाने वाली ट्रेनें फुल

Fri, 16 May 2025 06:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 May 2025 06:46 AM IST
सार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के चलते प्रयागराज से कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड जाने वाले लोगों की संख्या में जहां एक ओर भारी गिरावट आई तो वहीं अब सीज फायर हो जाने के बाद एक बार फिर से लोगों ने अपनी बुकिंग करवानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Railway News: Booking increased for Char Dham Yatra, trains going to Dehradun-Haridwar are full
चार धाम यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर के चलते प्रयागराज से कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड जाने वाले लोगों की संख्या में जहां एक ओर भारी गिरावट आई तो वहीं अब सीज फायर हो जाने के बाद एक बार फिर से लोगों ने अपनी बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। उत्तराखंड की चार धाम यात्रा को लेकर लोगों में खासा क्रेज है। इस वजह से हरिद्वार, ऋषिकेश एवं देहरादून जाने वाली ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची बढ़ गई है।

विज्ञापन

चार धाम यात्रा की एक बार फिर से बुकिंग शुरू होने से टूर एवं ट्रेवल्स इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को भी राहत मिली है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह से ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड एवं पूर्वोत्तर राज्यों के हिल स्टेशनों की तरफ जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ था, लेकिन 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर के अधिकांश पैकेज लोगों ने निरस्त कर दिए।

विज्ञापन

इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर की वजह से अन्य हिल स्टेशनों के लिए भी लोगों ने बुकिंग निरस्त कर दी है। फिलहाल सीजफायर होने के बाद बीते दो दिन से सीमा पर शांति होने की वजह से उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री एवं गंगोत्री यात्रा की लोगों ने बुकिंग करवानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक पीके जायसवाल ने बताया, प्रयागराज से हरिद्वार के लिए लोग बुकिंग करवा रहे हैं। बड़े चारपहिया वाहन का 18 रुपये प्रति किमी की दर से किराया लिया जा रहा है। वहीं, ट्रेवल्स एजेंसी संचालक विशाल कनौजिया ने बताया, बद्रीनाथ और केदारनाथ की ज्यादा पूछताछ हो रही है। ट्रेनों में जगह न होने से लोगों को टैक्सी का विकल्प दिया जा रहा है। बताया कि हरिद्वार तक टैक्सी छोड़ेगी, वहां से उत्तराखंड की टैक्सी द्वारा आगे की यात्रा एवं यात्रियों के ठहरने का प्रबंध पैकेज में शामिल है।

कश्मीर की नहीं हो रही बुकिंग, हिमाचल की बुकिंग भी धीमी

पहलगाम हमले के बाद से कश्मीर की बुकिंग लोग नहीं करवा रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद हिमाचल की बुकिंग भी धीमी हुई है। ट्रैवेल्स एजेंसी संचालक विजय उपाध्याय ने बताया कि अगर सप्ताह भर शांति की स्थिति बनी रही तो हिमाचल जाने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होना तय है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर के दार्जिलिंग, गंगटोक, शिलांग को लेकर भी पूछताछ बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed