फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Amrit Bharat train will run from Tamil Nadu for the first time, inaugurated on 15 September

Railway News : पहली बार प्रयागराज से तमिलनाडु के लिए चलेगी अमृत भारत ट्रेन, 15 सितंबर को होगा उद्घाटन

Thu, 11 Sep 2025 04:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Sep 2025 04:42 PM IST
सार

अमृत भारत ट्रेन की पहली बार दक्षिण भारत से सीधी कनेक्टिविटी होने जा रही है। रेलवे प्रशासन ने तमिलनाडु के ईरोड जंक्शन से बिहार के जोगबनी के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Railway News: Amrit Bharat train will run from Tamil Nadu for the first time, inaugurated on 15 September
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमृत भारत ट्रेन की पहली बार दक्षिण भारत से सीधी कनेक्टिविटी होने जा रही है। रेलवे प्रशासन ने तमिलनाडु के ईरोड जंक्शन से बिहार के जोगबनी के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन प्रयागराज छिवकी के रास्ते से चलेगी। छिवकी के साथ जसरा रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव होगा। 15 सितंबर को ट्रेन का उद्घाटन होगा। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, लेकिन ट्रेन को नियमित करने की तिथि घोषित नहीं की गई है।

विज्ञापन


15 सितंबर को स्पेशल ट्रेन रूप में यह रेलगाड़ी जोगबनी से दोपहर 3:30 बजे चलेगी। ट्रेन अगली सुबह 8:30 बजे छिवकी और बृहस्पतिवार सुबह 7:20 बजे ईरोड पहुंचेगी। साप्ताहिक अमृत भारत (संख्या 16601/16602) ईरोड से हर बृहस्पतिवार सुबह सात बजे और जोगबनी से हर रविवार दोपहर 3:15 बजे चलेगी। रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर. नीलम के जारी किए गए पत्र में बताया गया है कि 22 कोच की ट्रेन में स्लीपर के आठ, सामान्य श्रेणी के 11, एक पेंट्री कार एवं दो एसएलआर श्रेणी के कोच होंगे।
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

सलेम, जोलारपेट्टई, कटपडी, अरक्कोणम, पेरंबूर, नायुडुपेटा, गुडूर, ओंगोल, विजयवाड़ा, खम्मम, वारंगल, मंचिरयाल, बल्लारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, बैतूल, घोराडोंगरी, इटारसी, पिपरिया, गदरवारा, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, डभौरा, जसरा, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, चुनार, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पतोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और फारबिसगंज जंक्शन।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर-वाराणसी एक्सप्रेस का प्रयागराज तक हो सकता है विस्तार

गोरखपुर-वाराणसी एक्सप्रेस का प्रयागराज रामबाग स्टेशन तक विस्तार करने पर मंथन चल रहा है। यह मुद्दा बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में भी उठाया गया। अब रेलवे बोर्ड को इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा।

गोरखपुर से वाराणसी के लिए गाड़ी संख्या 15131 का नियमित संचालन होता है। गोरखपुर से रात 10:55 बजे चलने के बाद ट्रेन अगले दिन सुबह 5:05 बजे वाराणसी पहुंच जाती है। अब इसे प्रयागराज रामबाग तक चलाने की मांग की जा रही है। इसी तरह वाराणसी से 15132 की रवानगी रात 10:30 पर होती है जो सुबह 4:50 बजे गोरखपुर पहुंच जाती है। विस्तार होने पर वाराणसी से सुबह पांच बजे चलकर सुबह आठ बजे यह ट्रेन प्रयागराज रामबाग पहुंच जाएगी। इसी तरह से यहां से इसकी रवानगी शाम 7:00 बजे करने की तैयारी है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार का कहना है कि विस्तार पर रेलवे बोर्ड उचित निर्णय लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed