फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   railway job : appointment in railways sarkari naukri now in a week

महीनों में नहीं, रेलवे में अब सप्ताह भर में अनुकंपा नियुक्ति

Fri, 22 Nov 2019 02:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला, प्रयागराज
अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Nov 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
railway job : appointment in railways sarkari naukri now in a week
job - फोटो : Pixabay
रेलवे में अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का निस्तारण अब महीनों में नहीं बल्कि सप्ताह भर में होगा। यूं तो रेलवे बोर्ड द्वारा अनुकंपा नियुक्ति का जो चार्टर है उसमें नियुक्ति प्रकरण को 90 दिन में करना चाहिए, लेकिन एनसीआर के इलाहाबाद मंडल ने महज पांच दिन में ही एक रेलकर्मी की मौत होने के बाद उसकी पत्नी को महज पांच दिन बाद ही नियुक्ति पत्र सौंप गया। एनसीआर के इलाहाबाद मंडल में यह पहला मौका है कि जब किसी रेलकर्मी की मृत्यु के महज पांच दिन बाद ही उसके आश्रित को रेलवे में नौकरी मिल गई।
विज्ञापन


इस वित्तीय वर्ष की शुरुआत में अनुकंपा नियुक्ति के कुल 98 प्रकरण लंबित थे। माह नवंबर 2019 में 103 प्रकरण आए। इस  तरह से वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 201 प्रकरणों में से 164 प्रकरणों में नियुक्ति की प्रक्रिया की गई। बचे हुए 37 प्रकरणों पर भी कार्रवाई की जा रही है। एनसीआर इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि पिछले माह उमा शंकर नाम के ट्रैक मैन की ऑन ड्यूटी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


उसकी पत्नी संगीता देवी को महज पांच दिन में ही नियुक्ति प्रदान कर दी गई। पीआरओ ने बताया कि अगर कर्मचारी की मृत्यु सेवा काल में हो जाए और उसके बच्चे अवयस्क हो तो अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति का मामला  तब तक रोका जा सकता है जब तक उनके बेटा या बेटी वयस्क नहीं हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed