फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   The trains were overcrowded with passengers Allahabad

यात्रियों से ठसाठस रही इलाहाबाद आने वाली ट्रेनें 

Fri, 25 Mar 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 25 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
The trains were overcrowded with passengers Allahabad
रेल यात्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
होली के एक रोज पहले देश के विभिन्न शहरों से इलाहाबाद की ओर आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ आई। रूट चाहे दिल्ली का हो या फिर मुंबई का। सभी रूट से इलाहाबाद आने वाली ट्रेनें मंगलवार को ठसाठस रहीं। होली की भीड़ बुधवार की सुबह आने वाली ट्रेनों में भी उमड़नी तय है। ऐसा इसलिए क्योंकि मंगलवार की रात दिल्ली से इलाहाबाद की ओर आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में नो रूम की स्थिति रही। उधर दोपहर बाद रोडवेज के सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेेशन पर भीड़ का रेला उमड़ गया। भीड़ बढ़ती देख रोडवेज ने आज कुछ स्थानों के लिए अतिरिक्त बसें भी चलाई।
विज्ञापन


भद्रा के फेर में इलाहाबाद में बुधवार को होली खेली जाएगी। जबकि प्रदेश के तमाम जिलों में यह पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। बुधवार को होली मनाए जाने की वजह से मंगलवार को इलाहाबाद आने वाली तमाम ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ आई। प्रयागराज एक्सप्रेस, संगम, जयपुर-इलाहाबाद, कालका मेल, पुरुषोत्तम, ब्रह्मपुत्र मेल, मुंबई मेल, पुणे-पटना एक्सप्रेस आदि ट्रेेनों में भीड़ का कुछ ज्यादा ही असर रहा। इन ट्रेनों के जनरल कोच के बाथरूम में भी बैठकर काफी यात्री आए। बुधवार की सुबह भी इलाहाबाद आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़नी तय है।
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली से इलाहाबाद के लिए आने वाली ब्रह्मपुत्र मेल, स्वतंत्रता सेनानी, पुरुषोत्तम आदि ट्रेनों में जहां नो रूम रहा तो वहीं प्रयागराज, रीवा, शिवगंगा, पूर्वा आदि ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची 500 के आसपास रही। यही हाल जयपुर, मेरठ से आने वाली ट्रेनों का भी है। उधर रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन पर आज सुबह से ही यात्रियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई, लेकिन दोपहर तक एक बारगी भीड़ बढ़ गई। भीड़ बढ़ती देख रोडवेज ने गोरखपुर, फैजाबाद, लखनऊ आदि रूट पर कई अतिरिक्त बसें चलवा दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed