फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   railway group D Many contestants arrived before the due date, youths running carrying a load of 35 kg

railway group D : तय तारीख से पहले ही पहुंचे कई प्रतियोगी, 35 किग्रा का बोझ उठाकर दौड़ रहे युवा

Wed, 18 Jan 2023 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Jan 2023 12:37 AM IST
सार

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की ओर से दूसरे दिन मंगलवार को गैर तकनीकी पापुलर कैटेगरी भर्ती के सीबीटी-2 में सफल 1500 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1239 अभ्यर्थी शामिल हुए।

विज्ञापन
railway group D Many contestants arrived before the due date, youths running carrying a load of 35 kg
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डीएसए ग्राउंड एवं इससे लगे रेल ओवर ब्रिज का नजारा उधर से गुजरने वालों के लिए कौतुहल भरा रहा। बड़ी संख्या में युवा मैदान में कंधे पर बोरी लादकर भर्ती की दौड़ लगा रहे थे तो पुल पर खड़े सैकड़ों प्रतियोगी उनका उत्साह बढ़ाने के साथ अपनी दौड़ को लेकर रणनीति बनाने में लगे थे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा की तय तारीख से दो दिन पहले ही पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की ओर से दूसरे दिन मंगलवार को गैर तकनीकी पापुलर कैटेगरी भर्ती के सीबीटी-2 में सफल 1500 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1239 अभ्यर्थी शामिल हुए।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों को 35 किग्रा की बोरी उठाकर 100 मीटर की दूरी दो मिनट में तय करनी थी। इसके अलावा एक किमी की दौड़ 4.15 मिनट में पूरी करनी थी। इस परीक्षा में 774 प्रतियोगी सफल हुए। वहीं 465 को निराशा मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता पूर्वक दौड़ पूरा करने वाले रामपुर के सत्येंद्र गौतम काफी उत्साहित रहे। उन्होंने एक किमी की दौड़ 3.50 मिनट में भी पूरी कर ली थी। वहीं इस दौड़ को देखने के लिए पुल पर बड़ी संख्या में प्रतियोगी डटे रहे।लखनऊ के शुभम की परीक्षा 21 जनवरी को हरियाणा में है, लेकिन वह अपने मित्र बलवीर के साथ यहां आए थे। उनका कहना था, इस अनुभव का काफी लाभ होगा। रामपुर के देवेश, लखनऊ के पुष्पेंद्र समेत कई युवाओं की दक्षता परीक्षा बुधवार या आगे की तारीखों में हैं लेकिन वे मंगलवार को ही पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed