{"_id":"61337f5f8ebc3eb796117a94","slug":"railway-employees-will-be-promoted-after-document-verification","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन का इंतजार खत्म, डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद हो जाएगा रेलकर्मियों का प्रमोशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन का इंतजार खत्म, डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के बाद हो जाएगा रेलकर्मियों का प्रमोशन
Sat, 04 Sep 2021 07:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Sep 2021 07:44 PM IST
सार
दरअसल पिछले माह चार से छह अगस्त 2021 तक आरआरसी द्वारा असिस्टेंट लोको पॉयलट, एएसएम, वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट क्लर्क आदि पदों पर प्रमोशन के लिए ऑनलाइन परीक्षा ली गई थी। प्रयागराज समेत कुछ अन्य शहरों में हुई इस परीक्षा में तकरीबन 20 हजार रेलकर्मियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
प्रमोशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे में पिछले पांच वर्ष से ग्रुप डी से ग्रुप सी में आने की राह ताक रहे रेलकर्मियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। पिछले माह रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ द्वारा ली गई विभागीय परीक्षा का आखिरी चरण छह और सात सितंबर को होगा। इस दौरान असिस्टेंट लोको पॉयलट, असिस्टेंट स्टेशन मास्टर, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर कम टाइपिस्ट पद के लिए लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट और साइको टेस्ट में सफल होने वाले रेलकर्मी अब डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होंगे।
दरअसल पिछले माह चार से छह अगस्त 2021 तक आरआरसी द्वारा असिस्टेंट लोको पॉयलट, एएसएम, वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट क्लर्क आदि पदों पर प्रमोशन के लिए ऑनलाइन परीक्षा ली गई थी। प्रयागराज समेत कुछ अन्य शहरों में हुई इस परीक्षा में तकरीबन 20 हजार रेलकर्मियों ने शिरकत की। परीक्षा में सफल रेलकर्मी बाद में टाइपिंग टेस्ट, साइको टेस्ट आदि प्रक्रिया में शामिल हुए। आरआरसी प्रयागराज द्वारा साइको और टाइपिंग टेस्ट में सफल रेलकर्मियों को अब डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया है। कुल पदों के सापेक्ष डेढ़ गुना अभ्यर्थी डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया में शामिल होंगे।
आरआरसी प्रयागराज के चेयरमैन अतुल मिश्र के मुताबिक जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट के लिए 32, सीनियर कम टाइपिस्ट के लिए 24 अभ्यर्थियों को सात सितंबर को अपने सभी प्रमाणपत्रों के साथ आरआरसी कार्यालय में आना होगा। इसी तरह असिस्टेंट स्टेशन मास्टर के लिए नौ और असिस्टेंट लोको पॉयलट के पद पर प्रोन्नति के लिए 76 अभ्यर्थियों को छह सितंबर को बुलाया गया है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही सफल रेलकर्मियों का प्रमोशन हो जाएगा। बता दें कि अन्य पदों के डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पिछले दिनों ही संपन्न हुई है।