फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway Board: All Mail-Express trains will now have 24 coaches; significant relief from the waiting list prob

रेलवे बोर्ड : सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें अब होंगी 24 कोच की, वेटिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत

Sat, 29 Aug 2026 03:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Aug 2026 03:59 PM IST
सार

रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेलवे बोर्ड ने मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। अब 20 कोच वाली ट्रेनों में चार और 22 कोच वाली ट्रेनों में दो अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। इससे वेटिंग लिस्ट कम होने और यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की उम्मीद बढ़ेगी।

विज्ञापन
Railway Board: All Mail-Express trains will now have 24 coaches; significant relief from the waiting list prob
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) समेत देश के सभी जोनल रेलवे की मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है। रेलवे बोर्ड के इस निर्देश के बाद एनसीआर का यांत्रिक विभाग पूरी मुस्तैदी से जुट गया है।

विज्ञापन


जिन ट्रेनों में वर्तमान में 20 कोच हैं, उनमें चार और जिनमें 22 कोच हैं, उनमें दो अतिरिक्त कोच स्थायी तौर पर जोड़े जाएंगे। इस व्यवस्था से त्योहारी सीजन के साथ-साथ सालभर रहने वाली भारी भीड़भाड़ से काफी हद तक राहत मिलेगी। खास तौर पर भीड़भाड़ के दिनों में जो वेटिंग लिस्ट 100 से 150 तक पहुंच जाती है उसमें भी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इससे यात्रियों को आसानी से कन्फर्म सीट मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी। यदि वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो कोच जुड़ते हैं तो 144 या स्लीपर के दो अतिरिक्त कोच जुड़ते हैं तो एक बार में अधिकतम 160 यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में एनसीआर के अंतर्गत केवल प्रयागराज एक्सप्रेस ही एकमात्र ऐसी ट्रेन है जो 24 कोच के साथ चल रही है। एलएचबी रेक वाली ट्रेनों में ही कोच बढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर की इन प्रमुख ट्रेनों में हैं 22 कोच

प्रयागराज-लालगढ़ सुपरफास्ट, सूबेदारगंज-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जम्मू मेल, सूबेदारगंज-शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर एक्सप्रेस, प्रयागराज-अहमदाबाद सुपरफास्ट, प्रयागराज-भिवानी जंक्शन कालिंदी एक्सप्रेस, प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकर नगर, प्रयागराज - नई दिल्ली हमसफर आदि में 22-22 कोच हैं। वहीं, कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस 23 कोच के साथ संचालित हो रही है।

निश्चित ही ट्रेनों में स्थायी रूप से दो से तीन कोच जोड़े जाने से काफी हद तक प्रतीक्षा सूची कम होगी। त्योहारी सीजन में इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। एनसीआर में चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों में कोच जोड़े जाएंगे। -डाॅ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed