फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rail Kumbh Seva-19 app was praised during Prayagraj Kumbh

प्रयागराज कुंभ के दौरान रेल कुंभ सेवा-19 एप की हुई थी सराहना

Mon, 14 Dec 2020 12:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rail Kumbh Seva-19 app was praised during Prayagraj Kumbh
apps
प्रयागराज कुंभ के दौरान यात्रियों का मार्ग दर्शक बना रेल सेवा कुंभ एप का प्रयोग अगले वर्ष हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले के दौरान भी होगा। उत्तर रेलवे ने भी प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर रेल कुंभ सेवा ऐप लांच करने की तैयारी की है। इसके लिए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने रेल कुंभ सेवा-2019 नाम के एप बनाने वाले उत्तर मध्य रेलवे के अफसरों एवं निजी एजेंसी के प्रतिनिधियों से संपर्क साधा है। प्रयागराज की एक निजी एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा पिछले दिनों एप के बारे में मुरादाबाद मंडल के अफसरों को जानकारी दी है। 
विज्ञापन


दरअसल पिछले वर्ष प्रयागराज में लगे कुंभ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एनसीआर प्रशासन द्वारा एक निजी एजेंसी के सहयोग से रेल कुंभ सेवा-2019 ’नाम से मोबाइल ऐप विकसित किया था। इस एप के माध्यम से मेला अवधि के दौरान प्रयागराज शहर आने वाले लोगों को खासी मदद मिली। एप का उपयोग करने वाले यात्रियों को न केवल उनके वर्तमान स्थान का पता चला, बल्कि प्रयागराज शहर के भीतर सभी रेलवे स्टेशनों, मेला जोन, महत्वपूर्ण होटल, बस स्टैंड आदि के बारे में भी जानकारी मिली।
विज्ञापन


इस एप ने  स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं यानी पार्किंग स्थल, रिफ्रेशमेंट रूम, प्रतीक्षा कक्ष, बुक स्टॉल, खाद्य प्लाजा, एटीएम, ट्रेन पूछताछ इत्यादि के बारे में जानकारी दी। उपर्युक्त के अलावा, इसमें अनारक्षित और आरक्षित टिकट दोनों को बुक करने का एक लिंक भी दिया गया। इस बारे में सीपीआरओ अजीत सिंह ने कहा कि अगर उत्तर रेलवे भी इस तरह का एप बनाना चाहता है निश्चित ही कुंभ में आने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed