फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rail Corporation launched span of Ganga bridge amid flood water, all 24 spans will be installed by December

प्रयागराज : बाढ़ के पानी के बीच रेल निगम ने लांच कर दिया गंगा पुल का स्पैन, दिसंबर तक लग जाएंगे सभी 24 स्पैन

Thu, 24 Aug 2023 05:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 05:22 PM IST
सार

प्रयागराज रामबाग-वाराणसी रेलखंड के दोहरीकरण कार्य में गंगा पुल अहम कड़ी है। इसका निर्माण आरवीएनएल ने वर्ष 2020 में शुरू किया था। पूर्वोत्तर रेलवे की पिंक बुक में इस पुल की कुल लागत 377 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन
Rail Corporation launched span of Ganga bridge amid flood water, all 24 spans will be installed by December
प्रयागराज में आरवीएनएल द्वारा गंगा पर बनया जा रहा रेलवे पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज-वाराणसी रेलमार्ग स्थित गंगा पुल का निर्माण रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) तेजी से करा रहा है। इस बार बाढ़ के पानी के बीच आरवीएनएल ने पहली बार गंगा पुल पर एक स्पैन लांच किया गया। यह कार्य महज 20 दिन में पूरा किया गया। आरवीएनएल अफसरों के मुताबिक दिसंबर 23 तक सभी 24 स्पैन का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रयागराज रामबाग-वाराणसी रेलखंड के दोहरीकरण कार्य में गंगा पुल अहम कड़ी है। इसका निर्माण आरवीएनएल ने वर्ष 2020 में शुरू किया था। पूर्वोत्तर रेलवे की पिंक बुक में इस पुल की कुल लागत 377 करोड़ रुपये बताई गई है। इस बार के रेल बजट में पुल निर्माण के लिए 75.05 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन


1940 मीटर लंबेे इस रेल ब्रिज पर पिछले वर्ष अप्रैल माह में ही पहला स्पैन कंपलीट हुआ। पिछले वर्ष गंगा में बाढ़ का पानी काफी समय तक टिके रहने की वजह से अन्य स्पैन रखने का काम विलंबित हो गया। इसी वजह से इस बार गर्मियों में ही आरवीएनएल ने गंगा में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पुल पर बनाए जा चुके 12 स्पैन पर एक अस्थायी रेल ट्रैक को बिछा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी बढ़ने पर नहीं रुका कार्य

इस ट्रैक की मदद से पुल पर एक क्रेन लाई गई, ताकि बाढ़ का पानी बढ़ने पर भी काम न रुके। जुलाई में पानी कम था तो 13वें स्पैन को वहां लांच कर दिया गया। इसके बाद गंगा में बढ़े जलस्तर के बीच पुल पर खड़ी क्रेन की मदद से 14 वां स्पैन लांच करने का काम दो अगस्त से शुरू हुआ, जो 22 अगस्त को पूरा हो गया। अब 15वें स्पैन का काम आरवीएनएल ने बुधवार से शुरू किया है। बाकी 10 स्पैन का काम भी इसी वर्ष दिसंबर 23 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

पिछले वर्ष बाढ़ का पानी ज्यादा समय तक रहने से काम थोड़ा प्रभावित तो हुआ, लेकिन इस बार पुल पर एक अस्थाई ट्रैक पहले ही बिछाकर वहां क्रेन की मदद से स्पैन लांच का काम निरंतर किया जा रहा है। महज 20 दिन में ही पिलर 14-15 पर 14वां स्पैन सफलता पूर्वक लांच कर दिया गया है। ’ - वीके अग्रवाल, महाप्रबंधक, आरवीएनएल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed