फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rail bypass gift to Allahabad

इलाहाबाद को रेल बाईपास का तोहफा

Thu, 01 Jun 2017 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rail bypass gift to Allahabad
‘डिजिधन मेले’ के उद्घाटन अवसर पर बोले मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों की बढ़ती संख्या और उनकी लेटलतीफी रोकने के लिए इलाहाबाद में अब रेल बाईपास बनेगा। एनसीआर द्वारा यह प्रस्ताव रेलवे बोर्ड ने मंजूर कर दिया है। बुधवार को इलाहाबाद आए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बताया कि इलाहाबाद में रेल बाईपास के लिए मंत्रालय ने एक हजार करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। उन्होंने इलाहाबाद में प्रस्तावित चार रेल फ्लाईओवर के जल्द निर्माण कार्य शुरू कराये जाने की भी बात कही।
विज्ञापन


इलाहाबाद जंक्शन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम), चाईल्ड केयर सेंटर का शुभारंभ और सूबेदारगंज स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन के रूप में विकसित करने संबंधी विकास कार्यों का शिलान्यास करने आए रेल राज्य मंत्री यहां आए हुए थे। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद जंक्शन पर ट्रेनों की अधिकता को देखते हुए लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी कि यहां रेल बाईपास का निर्माण हो। फिलहाल इसके लिए मंत्रालय ने बजट जारी कर दिया है। बताया कि इलाहाबाद में चार रेल फ्लाईओवर के निर्माण की भी मंजूरी दे दी गई है। शीघ्र ही ये काम शुरू होगा। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद इलाहाबाद स्टेशन के डेवलपमेंट के लिए 325 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। इसके अलावा यहां 125 करोड़ रुपये के काम स्वीकृत है। कुंभ के मद्देनजर यहां 160 करोड़ रुपये की लागत से कई अन्य काम भी करवाए जा रहे हैं, जबकि 165 करोड़ रुपये यहां कुंभ से जुड़े अन्य कामों के लिए भी स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


0 इलाहाबाद जंक्शन पर हर रोज 300 से ज्यादा पैसेंजर और गुड्स ट्रेनों की आवाजाही है। बहुत सी ट्रेनें ऐसी है जिनका जंक्शन पर स्टॉपेज नहीं है और वे थ्रू निकल जाती हैं। अक्सर देखा गया है कि जंक्शन पर प्लेटफार्म खाली न होने की वजह से आउटर पर ट्रेनों को काफी देर तक रुक जाना पड़ता है। इसी समस्या से निपटने के लिए यहां करछना से मनौरी के बीच रेल बाईपास बनाने का काम जल्द शुरू होगा। बोर्ड ने इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इसके बनने के बाद इलाहाबाद जंक्शन और उसके आसपास ट्रेनें नहीं फंसेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फ्लाईओवरों का होगा निर्माण
परियोजना का नाम    कुल लंबाई    लागत करोड़ में
इरादतगंज-कुंआडीह में फ्लाईओवर    20.10 किमी    1838.95
जिवनाथपुर फ्लाईओवर    13 किमी    738.99
करछना-इरादतगंज फ्लाईओवर    10 किमी    563.11
नैनी-इरादतगंज फ्लाईओवर    12 किमी    675.95
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed