फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   raids on the house of the female head of chhatangaon arms recovered

छतनगांव की महिला प्रधान के घर छापा,मारी, हथियार बरामद

Sun, 31 May 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
raids on the house of the female head of chhatangaon arms recovered
छतनाग ग्रामसभा की महिला प्रधान शशि देवी के घर शनिवार को पुलिस ने छापेमारी की। झूंसी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने घर से कई असलहे भी बरामद किए। पुलिस का कहना कि बरामद असलहे अवैध हैं, जबकि प्रधान का कहना है कि सभी असलहे उनके परिवार के सदस्यों के नाम से हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस गांव के ही बब्लू गिरि के घर भी पहुंची, हालांकि वहां कोई हथियार नहीं मिला।
विज्ञापन

शनिवार की शाम तकरीबन छह बजे आईपीएस अनिल यादव की अगुवाई में फोर्स महिला प्रधान के घर पहुंची। उस वक्त उनके पति पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव मौजूद नहीं थे। पुलिस का कहना है कि महिला ग्राम प्रधान के घर से पांच अवैध असलहे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही प्रधान के दो देवर समेत तीन को हिरासत में भी लिया गया है। वहीं प्रधान शशि देवी ने विरोधी पक्ष पर अपने पति अशोक यादव की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। चाका के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्र की शुक्रवार को हुई गिरफ्तारी और शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर पर हुई छापेमारी को लेकर इलाके में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव और उनके भाई पर तकरीबन साल भर पहले आधा दर्जन बदमाशों ने स्वचालित हथियार कारबाइन समेत अन्य असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। बाद में पुलिस की जांच में पकड़े गए शूटरों खुलासा किया गया था कि शेरडीह ग्रामसभा की महिला प्रधान सरस्वती देवी के बेटे संतोष यादव ने जेल के भीतर से अशोक यादव के हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed