{"_id":"5d1fa6b18ebc3e3c844e66de","slug":"raiders-ambushed-by-the-attackers-city-news-ald2486503161","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग-बमबाजी से थर्राया इलाका, फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग-बमबाजी से थर्राया इलाका, फैली दहशत
विज्ञापन
Raiders ambushed by the attackers
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घात लगाकर बैठे हमलावरों ने की वारदात
धमाकों-गोलियां चलने की आवाज से थर्रा उठा इलाका
गढ़वा से एसआरएन अस्पताल तक मचा रहा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के गढ़वा में भाजपा पार्षद पर हमला करने वाले बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे थे। यही वजह रही कि उन्होंने गाड़ी रुकते ही पार्षद को संभलने का मौका नहीं दिया। बम व गोलियों से हुए ताबड़तोड़ हमले के दौरान हालात यह हुए कि दोनों गाड़ी से उतरकर भाग भी नहीं सके। उधर बमबाजी-फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
परिजनों ने बताया कि स्कॉर्पियो में सवार पार्षद व उनका भतीजा मनीष घर से निकलकर कुछ दूर ही गए थे कि अचानक बिजली गुल हो गई। ठीक अगले ही पल अचानक बमबाजी व फायरिंग की आवाजें आने लगीं। ताबड़तोड़ बमबाजी व गोलियां चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। उधर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे तो उन्हें देख हमलावर भाग निकले। उधर दहशत में आए लोग घरों में दुबक गए। हाल यह हुआ कि कुछ ही देर में वहां सन्नाटा पसर गया। परिजनों का कहना है कि हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। मौके पर दर्जनों राउंड फायरिंग की गई। उधर घटना की सूचना पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। मामला सत्ताधारी पार्टी से जुड़ा होने के कारण आननफानन में पुलिस अफसर भाग कर पहले घटनास्थल और फिर एसआरएन अस्पताल पहुंचे। एसएसपी अतुल शर्मा, एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी अमित आनंद कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के साथ ही परिजनों से रंजिश के बाबत पूछताछ भी की। देर रात तक धूमनगंज थाने की फोर्स हमलावरों की तलाश में दबिश देती रही लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
मरा समझ भाग निकले हमलावर
सूत्रों की मानेें तो जिस तरह से पार्षद पर हमला किया गया, उससे साफ है कि हमलावर पूरी तैयारी से आए थे। उनका मकसद पार्षद की हत्या करना था। सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि दो गोलियां लगने के बाद पार्षद सीट पर गिरे तो हमलावरों ने उन्हेें मरा समझ लिया। जिसके बाद ही वह वहां से भागे। उन्हें उनके बचने का जरा भी अंदेशा होता तो वह उन पर और गोलियां बरसाते।
विज्ञापन
गाड़ी की हालत बयां कर रही थी भयावहता
पार्षद जिस गाड़ी में सवार थे, हमले के बाद उसकी हालत बता रही थी कि हमलावरों के सिर पर किस कदर खून सवार था। गोलियों व बम से हुए हमले में काले रंग की गाड़ी पर जगह-जगह सफेद रंग के धब्बे पड़ गए थे। इसे देखने पर ऐसा लग रहा था कि मानो किसी ने गाड़ी में आग लगा दी हो। गाड़ी की हालत देखकर इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने सामने के साथ ही गाड़ी की बाईं ओर से भी बम व गोलियां बरसाए।
मेयर पहुंची एसआरएन, भाजपाइयों का जमावड़ा
उधर भाजपा पार्षद पर हमले की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े लोग भी एसआरएन अस्पताल पहुंच गए। घायल पार्षद को देखने मेयर अभिलाषा गुप्ता भी अस्पताल पहुंचीं। इसके अलावा भाजपा जिला इकाई से जुड़े कई पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।