फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raid in allahabad university Muslim boarding hostel

प्रयागराज: बमबाजी की घटना के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम हॉस्टल में ताबड़तोड़ छापेमारी

Tue, 13 Sep 2022 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 13 Sep 2022 01:09 PM IST
विज्ञापन
Raid in allahabad university Muslim boarding hostel
Prayagraj - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में बमबाजी की घटना के बाद पुलिस ने मंगलवार दोपहर हॉस्टल पर रेड डाल दी है। हास्टल को पूरी तरह से खाली कराए जाने की योजना है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान तैनात हैं। कुछ दिन पहले मुस्लिम हॉस्टल में ताबड़तोड़ बम बाजी से अफरा तफरी मच गई थी। बताया गया कि मुस्लिम हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों के ऊपर हमला करने की नियत से बाहर से बदमाश आए हुए थे उनकी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई थी।  पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। आशंका जाहिर की जा रही है कि हॉस्टल के आपराधिक गतिविधियों में संचालित की जा रही हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल में जारी रेड को रुकवाया। रेड के दौरान कुछ ऐसे छात्र मिले जो विश्वविद्यालय के नियमित छात्र हैं, लेकिन उन्होंने हॉस्टल का शुल्क जमा नहीं किया था। ऐसे छात्रों को 3 दिन का समय दिया गया है और जिन छात्रों का हॉस्टल में कार्यकाल पूरा हो चुका है, उन्हें हॉस्टल छोड़कर जाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed