{"_id":"87586326df3a8448c9751fff9489b93e","slug":"rahul-s-birthday-observed-among-children-in-slums-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलिन बस्ती में बच्चों के बीच मनाया राहुल का जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिन बस्ती में बच्चों के बीच मनाया राहुल का जन्म दिन
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 20 Jun 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बृहस्पतिवार को 45वां जन्म दिन कांग्रेसियों ने अपने-अपने अंदाज में मनाया। युवा कांग्रेसियों ने मलिन बस्ती जाकर बच्चों के बीच अपने नेता का जन्म दिन मनाया तो तमाम कांग्रेसियों ने स्वराज भवन में केक काटकर और मिठाई बांटकर राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया।
युवा कांग्रेसियों ने जितेंद्र मिश्र के नेतृत्व में कीडगंज स्थित मलिन बस्ती पहुंचकर राहुल गांधी के 45वें के जन्म दिन पर बच्चों को गिफ्ट के रूप में किताबों, कॉपियों, पेंसिल, रबर, कटर आदि का वितरण किया। साथ ही संकल्प लिया कि मलिन बस्ती के उत्थान के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे। इस दौरान रविकांत, सोनू, विमल, अभिषेक कश्यप, शुभम मिश्र, अनुराग शुक्ला आदि मौजूद रहे। वहीं, प्रियंका गांधी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने हसीब अहमद एवं श्रीशचंद्र दुबे के नेतृत्व में हैजा अस्पताल मलिन बस्ती में बच्चों को भोजन करवाया।
वहीं, पार्टी नेता यशवीर सिंह यादव, सीएल पटेल, जेएन विश्वकर्मा सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने इस बस्ती में साफ-सफाई की और बच्चों को लड्डू बांटे। वहीं, पार्टी नेता चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, शिवशंकर मालवीय अभिन्न वार्ष्णेय, इरशाद उल्ला आदि ने स्वराज भवन में केक काटकर राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया और इसके बाद संगम पर निराश्रितों एवं बिंद्र प्रसाद बाल आश्रम में वस्त्र और भोजन के पैकेट वितरित किए। सांसद प्रमोद तिवारी, पार्टी के प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ल, पार्टी नेता मुकुंद तिवारी सहित तमाम कांग्रेसियों ने स्वराज भवन स्थित अनाथालय में बच्चों को फल, टॉफी, मिठाई आदि बांटकर राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया तो शहर कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम सहित जयशंकर मिश्र, अनिल कुशवाहा, शिखा मिश्रा, संजय सिंह ने हिम्मतगंज में मिठाई बांटी। इसके अलावा एनएसयूआई, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने भी अपने नेता का जन्म दिन मनाया।