फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi's schedule changed; he will now hold a dialogue with students on July 19.

Prayagraj News: राहुल गांधी का कार्यक्रम बदला, अब 19 जुलाई को करेंगे छात्र संवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's schedule changed; he will now hold a dialogue with students on July 19.
छात्र संवाद के लिए राहुल गांधी का प्रयागराज में प्रस्तावित कार्यक्रम बदल गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अब 19 जुलाई को प्रयागराज आएंगे। उनके साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का दौरा भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

इसके लिए पार्टी ने 28 जून तक प्रयाग जोन के सभी जिलों में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम की तैयारी को देखने आए राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने शनिवार को जॉर्जटाउन स्थित कैंप कार्यालय में प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, भदोही, सुल्तानपुर, अमेठी के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि दस जुलाई को राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख को हाईकमान के निर्णय के बाद 19 जुलाई किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि देश की शिक्षा और भर्ती प्रणाली गंभीर संकट से गुजर रही है। जिससे लाखों युवाओं का भविष्य लगातार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत ‘शिक्षा बचाओ, युवा बचाओ’ और ‘छात्र सत्याग्रह’ जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

19 जुलाई के कार्यक्रम के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी देख रहे कोऑर्डिनेटर विवेकानंद पाठक ने बताया कि जनपद के छात्रों, अभ्यर्थियों, कोचिंग हब, कॉलेज कैंपस, पुस्तकालयों और युवा समूहों के बीच ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को चलाया जाएगा और कार्यक्रम में शामिल होने कि अपील कि जाएगी। बैठक में अजय श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा, फुजैल हाशमी, अशोक पटेल, अशफाक अहमद, मुकुंद तिवारी, हरिकेश त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed