फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi to visit the farmer will find

राहुल गांधी निकालेंगे किसान यात्रा

Sat, 03 Sep 2016 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 03 Sep 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi to visit the farmer will find
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद। ‘27 साल यूपी बेहाल’ के बाद कांग्रेस अब किसान यात्रा शुरू करने जा रही है, जिसका नेतृत्व खुद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। यात्रा की शुुरुआत छह सितंबर को देवरिया से होगी, जो तीन हफ्तों में तकरीबन ढाई हजार किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गाजियाबाद में समाप्त होगी और इस दौरान 36 जिलों को कवर करेगी। संभावित जिलों की सूची में इलाहाबाद का भी नाम है, लेकिन यात्रा के रूट की अंतिम रूप से घोषणा राहुल गांधी करेंगे। अगर यात्रा के रूट में इलाहाबाद शामिल होता है तो राहुल गांधी 13 सितंबर को यहां आ सकते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी एवं सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को अपने आवास पर संवाददाताओं को बताया कि यात्रा के दौरान कोई भाषणबाजी नहीं होगी। राहुल गांधी सीधे किसानों से मिलेंगे और मौखिक एवं लिखित रूप से उनकी समस्या के बारे में पूछेंगे। लिखित समस्या जानने के लिए निर्धारित प्रारूप में फॉर्म भी छपवाए गए हैं। 36 जिलों से फॉर्म इकट्ठा कर केंद्र सरकार को सौंपे जाएंगे। अगर सरकार किसानों की समस्याओं का निदान नहीं करती है तो कांग्रेस संसद में किसानों की आवाज उठाएगी। साथ ही कांग्रेस 2017 में यूपी में सत्ता में आती है तो समस्या का निराकरण किया जाएगा। पहले भी कांग्रेस किसानों का 72 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर चुकी है। उन्होंने चिंता जताई कि कर्ज में डूबे किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों से ऐसा न करने की अपील की। प्रमोद तिवारी ने बताया कि यात्रा के दौरान राहुल गांधी गांव में ही किसानों के बीच रुकेंगे। बीच में दिल्ली नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

महंगाई पर भाजपा, भ्रष्टाचार पर आप रही निशाने पर
 सांसद प्रमोद तिवारी ने पेट्रोल-डीजल के बढ़े रेट पर चिंता जताई और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की जनता को लूट रही है। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 165 रुपये प्रति बैरल पर कांग्रेस ने जिस मूल्य पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया, केंद्र सरकार वर्तमान में उससे अधिक कीमत पर पेट्रोल-डीजल बेच रही है, जब कि वर्तमान में पेट्रोल-डीजल का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य महज 46 रुपये प्रति बैरल है। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 67 में 21 विधायकों पर करप्शन का चार्ज है, सांसद और मंत्री भी फंसे हैं। ऐसे में वह मांग करते हैं कि केजरीवाल पद से इस्तीफा दें। आप प्रवक्ता आशुतोष के बयान को आपत्तिजनक बनाते हुए इसे राष्ट्रपिता और राष्ट्र का अपमान बताया। कहा, मामले में केजरीवाल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए आशुतोष को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed