{"_id":"58ab4ea14f1c1b2b69b2393b","slug":"rahul-gandhi-stayed-for-the-pm-s-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के लिए रुका राहुल का हेलीकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के लिए रुका राहुल का हेलीकॉप्टर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 21 Feb 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उड़ने से रोक दिया गया। दरअसल, कोरांव में सभा के बाद राहुल गांधी को बम्हरौली एयरपोर्ट आना था लेकिन वहां पीएम का विशेष वायुयान पहले से खड़ा था। पीएम के दिल्ली लौटने के बाद कोरांव से राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ने की अनुमति मिली और वह सभा पूरी होने के आधा घंटा बाद बम्हरौली के लिए चले। राहुल बम्हरौली में उतरने के बाद सीधे स्वराज भवन पहुंचे। रात्रि विश्राम उन्होंने स्वराज भवन में ही किया। मंगलवार को वह रोड शो में शामिल होंगे।
राहुल गांधी की जनसभा कोरांव में शाम 4.40 बजे समाप्त हो गई जबकि पीएम की जनसभा अंदावा में शाम 4.29 बजे समाप्त हुई। पांच मिनट बाद प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर बम्हरौली हवाई अड्डे के लिए उड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4.55 के आसपास बम्हरौली हवाई अड्डा पहुंचे और तकरीबन 5.10 बजे उनके विशेष वायुयान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। ब्ल्यू बुक के तहत प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर उनके वायुयान के उतरने से दो घंटे पहले से उनके जाने तक कोई दूसरी लैंडिंग नहीं हो सकती है।
सूत्रों का कहना है कि इसी वजह से सभा समाप्त करने के बाद राहुल गांधी को आधा घंटे कोरांव में रुकना पड़ा। पीएम के इलाहाबाद से जाने के बाद राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर ने बम्हरौली हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी। बम्हरौली में विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, शहर अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। राहुल वहां से सड़क मार्ग से स्वराज भवन पहुंचे और रात्रि विश्राम के लिए वहीं रुक गए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, इलाहाबाद के निदेशक आरएस मिश्र का कहना है कि ऐसा सुरक्षा कारणों से किया गया।