फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi Prayagraj Visit: The event was non-political, yet Rahul laid the groundwork for the election

Rahul Gandhi Prayagraj Visit : गैर राजनीतिक था कार्यक्रम, पर चुनाव की नींव रख गए राहुल

Mon, 10 Aug 2026 02:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Aug 2026 02:56 PM IST
सार

केपी इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को आयोजित राहुल गांधी का कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ कहने को गैर राजनीतिक था लेकिन राहुल इस बहाने यूपी में चुनाव की नींव रख गए और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी सिखा गए कि जेन-जी को कैसे साधना है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Prayagraj Visit: The event was non-political, yet Rahul laid the groundwork for the election
राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

केपी इंटर कॉलेज मैदान पर शनिवार को आयोजित राहुल गांधी का कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ कहने को गैर राजनीतिक था लेकिन राहुल इस बहाने यूपी में चुनाव की नींव रख गए और पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी सिखा गए कि जेन-जी को कैसे साधना है।

विज्ञापन

राहुल गांधी के प्रयागराज आने से पहले कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पार्टी नेताओं से भी सूचनाएं सामने आ रहीं थीं कि राहुल गांधी स्वराज भवन में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर यूपी में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही वह प्रदेश के कुछ शहर व जिलाध्यक्षों से भी मिल सकते हैं लेकिन प्रयागराज पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखी।

विज्ञापन

राहुल गांधी के प्रयागराज पहुंचते ही कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों तक संदेश पहुंचा दिया गया था कि कि वह स्वराज भवन में किसी से नहीं मिलेंगे। शाम को स्वराज भवन से निकलकर सीधे कार्यक्रम स्थल केपी इंटर कॉलेज मैदान पर पहुंचे और मंच पर 50 मिनट की मौजूदगी के बाद वापस दिल्ली जाने के लिए सीधे एयरपोर्ट के लिए निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, 50 मिनट के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने प्रयागराज समेत पूर्वांचल और बिहार के युवाओं को साधने की पूरी कोशिश की। मंच पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय, पूर्वांचल और बिहार के छात्रों से उन्होंने सीधा संवाद किया। राहुल गांधी को पता था कि केपी कॉलेज मैदान पर जुटी युवाओं की भीड़ में ज्यादातर प्रतियोगी छात्र हैं।


यही वजह रही कि उनका पूरा कार्यक्रम नीट पेपर लीक से ज्यादा भर्तियों में देरी पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम के दौरान नीट पेपर लीक से ज्यादा आरओ/एआरओ और पुलिस भर्ती पेपर लीक पर बात हुई। शिक्षक भर्ती में देरी और इसकी वजह से बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं के दर्द पर बात की गई। पेपर लीक, भर्ती और बेरोजगारी के बहाने राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री व गृहमंत्री पर भी निशाना साधा।

‘छात्रों की गूंज’ की सफलता पर कांग्रेसियों ने जताया आभार

केपी कॉलेज मैदान पर आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उमड़ी छात्रों और युवाओं की भीड़ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया है। कार्यक्रम की सफलता और बड़ी संख्या में छात्रों की भागीदारी के लिए कांग्रेसियों ने छात्र-छात्राओं के प्रति आभार जताया। रविवार को कार्यक्रम की सफलता को लेकर चौक स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की सफलता पर उसमें शामिल हुए छात्रों व युवाओं की भागीदारी पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, पार्टी प्रवक्ता हसीब अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, दीपचंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

छात्रों की गूंज नए भारत की कहानी लिखेगा : प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की सफलता के बाद कहा कि वैसे तो गंगा-यमुना का संगम प्रयागराज है लेकिन आठ अगस्त को युवा शक्ति और राहुल गांधी के विचारों का जो संगम था, वह अभूतपूर्व था। कहा कि राहुल गांधी अपने आप को युवाओं के साथ बहुत सहज पा रहे थे और युवाओं को लगा कि उनकी धड़कन युवाओं के रूप में बात कर रही है। कहा कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम आने वाले समय में नए भारत की कहानी लिखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed