{"_id":"57dafc084f1c1bef05d47dd3","slug":"rahul-gandhi-in-allahabad-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर सवाल के जवाब में मोदी को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर सवाल के जवाब में मोदी को बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Fri, 16 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी के टेवां मेला मैदान में आयोजित खाट पंचायत के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। इस दौरान राहुल गांधी ने छह लोगों से सीधा संवाद किया। उनसे सवाल पूछे और हर सवाल के जवाब में मोदी को निशाना बनाया। उन्होंने सपा भी निशाना साधा और यह वादा भी किया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ और बिजली बिल हाफ होगा। साथ ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा।
टेवां में बृहस्पतिवार शाम पांच बजे शुरू हुई खाट पंचायत 32 मिनट चली। इस दौरान राहुल गांधी ने शाहपुर के 19 वर्षीय ओपी सिंह, पश्चिम शरीरा के संजीव त्रिपाठी, अंधावा के नन्हेलाल और आंगनबाड़ी संघ की जिलाध्यक्ष माया सिंह समेत छह लोगों से सीधा संवाद किया। उनसे समस्या पूछी और हर सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि देवरिया से दिल्ली तक निकाली जा रही किसान यात्रा का उद्देश्य है कि मोदी का ध्यान किसानों की बदहाली पर जाए। भाजपा पर निशाना साधते हुए बोले कि वह खाट ले जाने वाले किसानों को लुटेरा कहती है जबकि विजय माल्या पांच हजार करोड़ रुपये लेकर भाग गया और भाजपा चुप है।
राहुल ने सपा पर भी निशाना साधा। कहा कि सपा के शासनकाल में गुंडागर्दी के अलावा कुछ नहीं हो रहा। युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उम्मीद थी लेकिन उनकी साइकिल भी पंक्चर हो गई। टायर पर टायर बदले जा रहे हैं लेकिन साइकिल अब नहीं चलने वाली। उन्होंने बताया कि किसानों को कांग्रेस की ओर से एक पत्र दिया जा रहा है, जिसमें किसानों का नाम, पता और समस्या के बारे में लिखा जाएगा। इसी पत्र को वह प्रधानमंत्री को देंगे और दबाव बनाएंगे कि वह किसानों की सुनें। अगर वह नहीं सुनते हैं तो कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ और बिजली का बिल हाफ किया जाएगा। खाट पंचायत में पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, नंद गोपाल नंदी, रामयज्ञ द्विवेदी, जिलाध्यक्ष तलत अजीम आदि मौजूद रहे।