फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rahul Gandhi addressed the youth by raising the issue of RO-ARO paper leak and student union.

राहुल गांधी बोले : पेपर लीक आपके प्रधानमंत्री ने कराया है, छात्रसंघ किया खत्म, यह आपको रोकने का तरीका

Sun, 18 Feb 2024 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 07:57 PM IST
सार

स्वराज भवन से कर्नलगंज, कटरा होते हुए यात्रा लक्ष्मी टाॅकीज पहुंची। वहां बड़ी संख्या में युवा आरओ-एआरओ पेपर लीक, लोक सेवा आयोग की तानाशाही आदि से संबंधित तख्ती लिए हुए थे। लक्ष्मी टॉकीज पर संबोधन से पहले राहुल पेपर लीक से प्रभावित युवक को भारत जोड़ो यात्रा के वाहन पर बुलाया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi addressed the youth by raising the issue of RO-ARO paper leak and student union.
प्रयागराज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रयागराज में राहुल गांधी ने पिछड़ों और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ युवाओं को भी साधा। उन्होंने कहा- आपके प्रधानमंत्री ने पेपर लीक कराया है। छात्रसंघ भी खत्म कर दिया गया है। यह सब आपको रोकने का तरीका है।

विज्ञापन





विज्ञापन





स्वराज भवन से कर्नलगंज, कटरा होते हुए यात्रा लक्ष्मी टाॅकीज पहुंची। वहां बड़ी संख्या में युवा आरओ-एआरओ पेपर लीक, लोक सेवा आयोग की तानाशाही आदि से संबंधित तख्ती लिए हुए थे। लक्ष्मी टॉकीज पर संबोधन से पहले राहुल पेपर लीक से प्रभावित युवक को भारत जोड़ो यात्रा के वाहन पर बुलाया। उसके नाम जाति आदि के बारे में जानकारी ली। अंकित नामक युवक ने बताया कि वह ओबीसी वर्ग से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल जवाब के साथ ही राहुल गांधी का संबोधन हुआ। राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक आपके साथ अन्याय है। यह सब आपके प्रधानमंत्री करा रहे हैं। संगम की नगरी में आप पर अत्याचार किया जा रहा है। राहुल गांधी ने युवाओं से कहा, आप डरो नहीं, हाथ उठाओ। पेपर लीक होने का मुद्दा मैं उठाऊंगा।

Rahul Gandhi addressed the youth by raising the issue of RO-ARO paper leak and student union.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

ओबीसी-एससी के साथ हो रहा अन्याय

राहुल ने कहा कि ओबीसी, अनुसूचित जाति और आदिवासियों की आबादी 75 प्रतिशत है लेकिन आपके साथ अन्याय हो रहा है। आपने अयोध्या में राम मंदिर का जश्न देखा होगा। वहां एक भी ओबीसी नहीं था। अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अंबानी मौजूद थे। देश में आप 73 फीसदी हैं लेकिन कोई भी फैक्ट्री ओबीसी की नहीं है। सर्वे कराया है कि शीर्ष 90 आईएएस में सिर्फ तीन ओबीसी हैं। प्राइवेट विश्वविद्यालय, अस्पतालों, मीडिया कहीं भी ओबीसी नहीं हैं। आप देखिए, आप मजदूरों की सूची में शामिल है।


आगे बढ़ने के लिए जानना होगा कि आपकी आबादी कितनी है। साथ ही नौकरी, अर्थ के मामले में आपकी भागीदारी कितनी है। इसके लिए जातिगत जनगणना जरूरी है। यह देश का एक्सरे है। जातिगत जनगणना से सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जग जाओ, खड़े हो जाओ, फिर आपके सामने कोई खड़ा नहीं हो पाएगा। उन्होंने कर्जमाफी को लेकर किसानों के मुद्दे भी उठाए।

Rahul Gandhi addressed the youth by raising the issue of RO-ARO paper leak and student union.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

हरसेनगंज में करेंगे रात्रि विश्राम

इससे पहले राहुल चार्टर्ड प्लेन करीब तीन बजे बमरौली एयरपोर्ट आए। वहां कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से वह सड़क मार्ग से सीधे स्वराज भवन पहुंचे। राहुल गांधी स्वराज भवन में भीतर नहीं गए और वहीं से यात्रा शुरू कर दी। कर्नलगंज, विश्वविद्यालय मार्ग चौराहा, कटरा, नेतराम होते हुए यात्रा लक्ष्मी टॉकीज पर पहुंची। यहां से तेलियरगंज, फाफामऊ, मलाक हरहर होते हुए यात्रा मऊआइमा पहुंची।

 

हरिसेनगंज में यात्रा ने रात्रि विश्राम किया। इस दौरान यात्रा का तेलियरगंज, मलाक हरहर समेत अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ। यात्रा में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय, राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पीएल पुनिया, अनिल शास्त्री, सुप्रिया श्रीनेत्र, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, कन्हैया कुमार, योगेंद्र यादव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed