फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raghuiya becomes king, congratulations are being played in Awadh

Prayagraj News: राजा बने रघुइया, अवध में बाजे बधइया

Mon, 06 Apr 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Mon, 06 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Raghuiya becomes king, congratulations are being played in Awadh
फोटो परिचय। देवबरा धाम पिपरी में श्रीराम कथा कहते राजन महाराज तथा कथा सुनते श्रद्धालु महिला पु
धनूपुर ब्लॉक के देवबरा धाम पिपरी में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन राजन महाराज ने लंका विजय तथा अयोध्या में श्रीराम का राज्याभिषेक की विस्तार से कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि कठिनाइयों का सामना करने के बाद भी हर्षित मन से शुरू किए गए कार्य में ही सफलता हासिल होती है।
विज्ञापन

माता सीता का पता लगाने लंका जाते समय हनुमान जी रास्ते में बाधा बने अधर्म के प्रतीक राक्षसों का अंत करके लक्ष्य की ओर अग्रसर हो गए। अधर्म और अत्याचार का परिचायक लंकाधिपति रावण के नाभि में स्थित अमृत कलश को नष्ट करके भगवान श्रीराम ने उसका अंत किया था।
विज्ञापन

लंका विजय के बाद अयोध्या पहुंचने पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। महाराज ने कहा कि धर्म युक्त भक्ति को साधन बनकर की गई साधना से लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। संयोजक राधेमोहन पांडेय व विकास पांडेय इलाहाबादी ने आभार जताया। इस मौके पर पिंटू पांडेय, जगदीश तिवारी, सुमित तिवारी, नन्हे यादव, सौरभ तिवारी, शिवकुमार तिवारी तेजस्वी और रामेश्वर तिवारी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed