फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rabindranath Tagore birth anniversary was celebrated at Ganga Gurukulam School.

Prayagraj : गंगा गुरुकुलम विद्यालय में मनाई गई रबींद्रनाथ टैगोर जी की जयंती

Sat, 09 May 2026 06:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 May 2026 06:08 PM IST
सार

फाफामऊ स्थित गंगा गुरुकुलम विद्यालय में शनिवार को विश्व कवि गुरुदेव रबींद्र नाथ टैगोर जी की जयंती गरिमामय वातावरण में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या माधुरी श्रीवास्तव द्वारा टैगोर जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।

विज्ञापन
Rabindranath Tagore birth anniversary was celebrated at Ganga Gurukulam School.
गंगा गुरुकुलम स्कूल फाफामऊ में गुरुदेव रबींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फाफामऊ स्थित गंगा गुरुकुलम विद्यालय में शनिवार को विश्व कवि गुरुदेव रबींद्र नाथ टैगोर जी की जयंती गरिमामय वातावरण में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती माधुरी श्रीवास्तव जी द्वारा टैगोर जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की कक्षा 9 एम्पावर्ड की छात्रा ने टैगोर जी के प्रेरणादायक जीवन पर एक लेख प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी रचनाएं आज भी विश्व को शांति और प्रेम का संदेश देती हैं। इसी कड़ी में कक्षा 9 चैंपियन की छात्रा ने टैगोर जी के अनमोल विचारों को साझा कर उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन


क्वायर ग्रुप के बच्चों ने टैगोर जी के प्रसिद्ध गीत-'तेरी आवाज पर कोई ना आए तो फिर चल अकेला रे' की सुमधुर सामूहिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या महोदया ने बच्चों को गुरुदेव जी के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया । उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि रवीन्द्र नाथ टैगोर न केवल महान कवि थे, बल्कि वे एक महान शिक्षाविद, दार्शनिक एवं राष्ट्र प्रेमी भी थे। उनके विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थी भारतीय संस्कृति और साहित्य के इस अनमोल रत्न से परिचित हुए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed