{"_id":"5e20c0ee8ebc3e4b5055468a","slug":"questions-raisede-on-uptet-answer-key-allahabad-news-ald265924356","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीईटी: 10 सवालों को लेकर 83 शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीटीईटी: 10 सवालों को लेकर 83 शिकायत
विज्ञापन
questions raisede on uptet answer key
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना शुल्क के परीक्षार्थी कर रहे प्रश्नों पर आपत्ति
प्रयागराज। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के पास आठ जनवरी को हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की उत्तरमाला के खिलाफ अब तक कुल 235 आपत्तियां आई हैं। इसमें ऑनलाइन शुल्क जमा करके आपत्ति दर्ज कराने वाले मात्र 83 अभ्यर्थी ही शामिल हैं। 83 परीक्षार्थियों की ओर से ऑनलाइन शुल्क जमा करके 10 सवालों और उनके उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि जो अभ्यर्थी ऑनलाइन शुल्क जमा किए बिना आपत्ति दर्ज करवा रहे हैं, उसका कोई मतलब नहीं है।
संस्कृत भाषा के एक सवाल पर आपत्ति
प्राथमिक स्तर में संस्कृत भाषा के एक प्रश्न में ‘अशनि’ शब्द किस लिंग में है पूछा गया है। परीक्षा नियामक की ओर से इस सवाल का उत्तर पुलिंग माना गया है जबकि परीक्षार्थियों का दावा है कि उत्तर स्त्रीलिंग और पुलिंग दोनो होगा। परीक्षार्थियों ने अपने प्रमाण के रूप में डॉ. बाबू राम सक्सेना की पुस्तक व्याकरण प्रवेशिका का उल्लेख किया है। इसी प्रकार से दूसरे खंडों से लगभग 10 सावालों पर परीक्षार्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई है।