फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Questions raised on traditional question paper in main exam of LT grade recruitment

UPPSC: एलटी ग्रेड भर्ती की मुख्य परीक्षा में परंपरागत प्रश्नपत्र पर उठे सवाल, वस्तुनिष्ठ प्रश्न भी हो शामिल

Thu, 31 Jul 2025 02:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Jul 2025 02:30 PM IST
सार

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा में परंपरागत प्रकार के प्रश्नपत्रों को शामिल करने पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं। अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रारंभिक परीक्षा की तरह मुख्य परीक्षा में भी वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नपत्र को शामिल किया जाए।

विज्ञापन
Questions raised on traditional question paper in main exam of LT grade recruitment
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की मुख्य परीक्षा में परंपरागत प्रकार के प्रश्नपत्रों को शामिल करने पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं। अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रारंभिक परीक्षा की तरह मुख्य परीक्षा में भी वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नपत्र को शामिल किया जाए।

विज्ञापन


प्रतियोगी छात्र प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष शीतला प्रसाद ओझा का कहना है कि ग्रेजुएशन स्तर तक की पढ़ाई भी अब ऑब्जेक्टिव (एमसीक्यू) आधारित हो रही है। यहां तक कि यूजीसी नेट, सीयूईटी, सीटीईटी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं भी वस्तुनिष्ठ पद्धति पर आधारित हैं। ऐसे में एलटी ग्रेड जैसी प्रतियोगी परीक्षा को वर्णनात्मक बनाना न केवल समयानुसार अनुचित है, बल्कि छात्रों की वर्षों की तैयारी को प्रभावित करेगा। अभ्यर्थी भी वर्षों से वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नपत्रों को आधार बनाकर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में परंपरागत प्रकार के प्रश्नपत्रों को शामिल करने से अभ्यर्थी की तैयारी चौपट हो जाएगी और परिणाम में भी विलंब होगा। आयोग ने जो विज्ञापन जारी किया है, उसके अनुसार मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। खंड ‘अ’ के तहत 10 प्रश्न लघुउत्तरीय होंगे जिनके उत्तरों की सीमा 125 शब्दों में होगी और प्रत्येक प्रश्न आठ अंक का होगा। खंड ‘ब’ में 10 प्रश्न दीर्घउत्तरीय होंगे जिनके उत्तरों की सीमा 200 शब्दों में होगी और प्रत्येक प्रश्न 12 अंक का होगा। मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन की मेरिट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed