फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Questions raised on safety due to fire extinguisher found on railway track

Prayagraj News: रेल ट्रैक पर अग्नि शमन यंत्र मिलने से सुरक्षा पर उठे सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on safety due to fire extinguisher found on railway track
उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त कहे जाने वाले प्रयागराज-दिल्ली रेलखंड पर बुधवार को अग्निशमन यंत्र मिलने के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर से सवालिया निशान लग गया है। बीते दस दिन के दौरान प्रयागराज मंडल में यह तीसरा ऐसा वाकया है जब रेल पर कोई भारी वस्तु मिली। गनीमत रही कि समय रहते अग्निशमन यंत्र को देख लिया गया। अगर यह यंत्र किसी ट्रेन से टकराता तो उससे हादसा भी संभव था।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से तमाम स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर सरिया, ईंट, पांच किलो का छोटा सिलेंडर आदि मिल चुका है। अब इसी कड़ी में बुधवार को कानपुर देहात के अंबियापुर से गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर अग्निशमन यंत्र मिला। अग्निशमन यंत्र मिलने से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। बीते दस दिन के दौरान कानपुर के निकट यह दूसरी ऐसी घटना है जब ट्रैक पर कोई भारी वस्तु मिली।
विज्ञापन

इसके पूर्व कानपुर के ही प्रेमपुर में एक पांच किग्रा का खाली सिलेंडर मिला। कुछ दिन पूर्व प्रयागराज से गुजरने वाले फ्रेट कॉरिडोर पर तकरीबन तीन किग्रा वजन का पत्थर का टुकड़ा भी मिला। लगातार हो रहे इस तरह के वाकयों से रेलवे की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेलवे अफसर लगातार यही कह रहे हैं कि यह अग्निशमन यंत्र ट्रेन से ही गिरे हुए लग रहे हैं। बता दें कुछ दिन पूर्व कानपुर के प्रेमपुर में मिले सिलेंडर पर गोरखपुर कैरेज एंड वैगन का स्टीकर भी लगा था। उधर मिर्जापुर के निकट जिवनाथपुर में में मिले अग्निशमन यंत्र के बारे में भी यही कहा गया था कि वह ट्रेन से गिरा लग रहा है। यह साजिश है या किसी की शरारत, इन बिंदुओं पर रेलवे का सुरक्षा बल अपनी जांच कर रहा है। इस बारे में प्रयागराज मंडल के सीनियर डीएससी वीपी पंडित का कहना है कि अंबियापुर समेत पूर्व में जो मामले आए हैं उसकी जांच चल रही है। प्रथम दृष्टया यही लग रहा है कि अग्निशमन ट्रेन से ही गिरे हैं, हालांकि अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed