पीसीएस इंटरव्यू में पूछा सवाल- गहलोत सरकार कैसे संकट में है, गवर्नर का क्या रोल होगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:31 PM IST
सार
साक्षात्कार में पूछे गए दूसरे सवाल
- पाकिस्तान का सर्वोच्च सिविल अवार्ड क्या है ।
- तुम्हारी क़्वालिटी क्या है, कमी क्या है अपने वैगग्राउंड के बारे में बताओ ।
- गोदान उपन्यास पढ़ने के बाद एक प्रशासक उसे किस रूप में ग्रहण करेगा।
- मर्शी क्या होता है, प्रशासन में मर्सी का प्रयोग कैसे और कब किया।
- मिनी संविधान के बारे में बताओ।
- ग्रामीण सेवा कल्याण समितियों में क्या कमियां हैं,इसे कैसे दूर किया जा सकता है।
- उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाएं।
- प्रशासक की एक क़्वालिटी बताओ ।
- प्रदेश एवं केंद्र की योजनाओं का क्रियान्वयन कैसे करेगें ।
- सार्स वायरस और कोविड में अंतर कोविड और कोरोना में अंतर क्या है।
- ग्रामीणों की समस्याएं, महिला विश्वविद्यालय, दिव्यांग विवि के बारे में
- रेन हार्वेस्टिंग क्या है, पोखरा, कुंआ रेन हार्वेस्टिंग में कैसे सहयोगी हैं।
- चन्द्रशेखर आजाद का पूरा नाम।
- सम्राट अशोक के बारे में बताओ, वह किस प्रकार प्रासंगिक हैं।
- पर्यावरण का नीतिशास्त्र बताओ ।
- पूना पैक्ट पर किस किस के हस्ताक्षर हैं ।
- पुलिस किस एक्ट के अंतर्गत कार्य करती है ।
- भारत मे कितने कानून हैं, कुल कितने एक्ट बने ।
विज्ञापन
uppsc