{"_id":"6a3ee36cf20ce29a59034a86","slug":"quacks-kept-treating-a-blister-turned-out-to-be-oral-cancer-allahabad-news-c-3-ald1020-915818-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: झोलाछाप करते रहे छाले का इलाज, निकला मुंह का कैंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: झोलाछाप करते रहे छाले का इलाज, निकला मुंह का कैंसर
Sat, 27 Jun 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
करछना के बुजुर्ग जीवनलाल पांडे (73) के मुंह के छाले का झोलाछाप ने तीन महीने तक इलाज किया। वह दवाएं देता रहा लेकिन आराम नहीं मिला। बुजुर्ग छावनी अस्पताल पहुंचे तो उन्हें तीसरे स्टेज के कैंसर की जानकारी हुई। बृहस्पतिवार को उनकी सर्जरी की गई। इसके बाद वह एकदम ठीक हैं। डॉक्टरों ने बताया कि दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
जीवनलाल को तीन महीने से मुंह में छाले की शिकायत थी। बार-बार निकल रहे छालों का वह झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। समस्या बढ़ी तो 25 जून की सुबह वह छावनी अस्पताल पहुंचे।
जांच के दौरान मुंह के कैंसर की पुष्टि हुई। कैंसर सर्जन डॉ. सर्वेश व प्रमुख अधीक्षक डॉ. वैशाली सिंह ने मरीज की सफल सर्जरी की। डॉक्टरों का कहना है कि रविवार को मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी
विज्ञापन
कैंसर की सर्जरी के मामले में देश का पहला अस्पताल बना प्रयागराज कैंटोनमेंट
छावनी अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. वैशाली सिंह का दावा है कि देश में मुंह के कैंसर की सर्जरी करने वाला यह पहला कैंटोनमेंट अस्पताल है। इसके अलावा मरीज को सर्जरी के तीन दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिलना बड़ी उपलब्धि है।