फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PWD employee killed, two seriously injured in collision between two bikes

Accident : दो बाइक की भिड़ंत में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Tue, 21 May 2024 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 21 May 2024 05:34 PM IST
सार

मेजा के जागेपुर गांव निवासी रमेश पांडेय (46) पीडब्ल्यूडी में मेठ का काम करते थे। मंगलवार को वह कोहड़ार घाट की तरफ से साइड पर से अपने साथी बकचुंदा निवासी लवकुश कुमार श्रीवास्तव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन
PWD employee killed, two seriously injured in collision between two bikes
Accident - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेजा थाना क्षेत्र के मदरहा गांव के सामने मंगलवार दोपहर दो दो बाइको की भिड़ंत में पीडब्ल्यूडी कर्मी को मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर पीडब्ल्यूडी कर्मी के मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन


मेजा के जागेपुर गांव निवासी रमेश पांडेय (46) पीडब्ल्यूडी में मेठ का काम करते थे। मंगलवार को वह कोहड़ार घाट की तरफ से साइड पर से अपने साथी बकचुंदा निवासी लवकुश कुमार श्रीवास्तव के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों मदरहा गांव के सामने पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अपाचे बाइक सवार दो युवक पीडब्ल्यूडी कर्मी के बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों बाइक पर सवार चारों लोग दूर जा गिरे। हादसे में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी रमेश पांडेय, साथी लवकुश और एक विपक्षी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अपाचे बाइक पर सवार एक युवक बच गया। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से सभी को मेजा सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 टक्कर मारने वाले अपाचे सवार एक युवक प्राथमिक उपचार के बाद मेजा पुलिस अपने साथ थाने ले गई, जबकि तीन की हालत गंभीर होते देख, उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने रमेश पांडेय को मृत घोषित कर दिया। अभी लवकुश और विपक्षी बाइक सवार की गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। रमेश के परिवार में पत्नी ललिता पांडेय के अलावा एक बेटी और एक बेटा है। बेटा देवेश लखनऊ में इंजीनियर है। वहीं पीडब्ल्यूडी कर्मी के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed