{"_id":"6474565749107db4ad0fe566","slug":"putting-drugs-in-the-cooler-sleeping-relatives-were-made-unconscious-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कूलर में नशीली दवा डालकर परिजनों को किया बेहोश, राइफल, कारतूस समेत आठ लाख का माल समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कूलर में नशीली दवा डालकर परिजनों को किया बेहोश, राइफल, कारतूस समेत आठ लाख का माल समेट ले गए चोर
Mon, 29 May 2023 01:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 May 2023 01:12 PM IST
सार
नैनी थाना क्षेत्र के चक लाल मोहम्मद मोहल्ला निवासी राजेश कुमार पटेल पुत्र रोशन लाल पटेल रविवार की रात बारात से लौटने के बाद सपरिवार कमरे में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे वह लघुशंका के लिए उठे थे। बाद में कमरे में जाकर सो गए।
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नैनी के चक लाल मोहम्मद मोहल्ले में चोरों ने घर की कुंडी तोड़कर आठ लाख रुपये के गहने समेत 45 हजार रुपये नक, राइफल और कारतूस उठा ले गए। घर में घुसने से पहले चोरों ने कूलर में नशीली दवा डाल दी। जिसके कारण सो रहे परिवार के लोग बेहोश हो गए। इसके बाद चोरों ने आराम से अपने काम को अंजाम देने के बाद आसानी से बाहर निकल गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार के लोग सन्न रह गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मुआयना किया।
विज्ञापन
नैनी थाना क्षेत्र के चक लाल मोहम्मद मोहल्ला निवासी राजेश कुमार पटेल पुत्र रोशन लाल पटेल रविवार की रात बारात से लौटने के बाद सपरिवार कमरे में सो रहे थे। रात करीब ढाई बजे वह लघुशंका के लिए उठे थे। बाद में कमरे में जाकर सो गए। उसी दौरान उनके कूलर से फुहारा निकलने लगा। वह कुछ समझ पाते कि इससे पहले सभी बेहोश हो गए। उसी दौरान बदमाशों ने कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
अलमारी में रखे 45 हजार रुपये, आठ लाख रुपये के मूल्य के कीमती सोने-चांदी के आभूषण, लाइसेंसी राइफल 315 बोर और 10 कारतूस उठा ले गए। सुबह काफी देर बाद जब लोगों को होश आया तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। भुक्तभोगी राजेश पटेल का कहना है कि वह बारात में गए थे रात 11 बजे वहां से लौटने के बाद सो गए थे। घटना भोर में तीन से चार बजे के बीच हुई है।
विज्ञापन