फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Purse worth Rs 42 thousand bought from America stolen from Azimabad Express, jewelery also taken away

Railway : अमेरिका से खरीदा 42 हजार का पर्स अजीमाबाद एक्सप्रेस से चोरी, गहने भी ले उड़े

Sat, 04 Jan 2025 11:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jan 2025 11:40 AM IST
सार

पुलिस को शिकायत में मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह और उनकी पत्नी सरिता श्रीवास्तव बीते 11 दिसंबर की रात 11:45 बजे पटना से अहमदाबाद जाने के लिए ट्रेन नंबर 12948 (अजीमाबाद एक्सप्रेस) में बैठे।

विज्ञापन
Purse worth Rs 42 thousand bought from America stolen from Azimabad Express, jewelery also taken away
पर्स चोरी। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अजीमाबाद एक्सप्रेस से एनआरआई महिला का 15 हजार नकदी समेत लाखों रुपये कीमत से भरा पर्स चोरी हो गया है। पर्स की कीमत भी 42 हजार रुपये थी, जोकि अमेरिका से खरीदा गया था। वहीं, महाकाल एक्सप्रेस से भी एक महिला का 25 हजार नकदी से भरा पर्स चोरी हो गया है। दोनों ही मामलों में जीआरपी प्रयागराज ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को शिकायत में मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह और उनकी पत्नी सरिता श्रीवास्तव बीते 11 दिसंबर की रात 11:45 बजे पटना से अहमदाबाद जाने के लिए ट्रेन नंबर 12948 (अजीमाबाद एक्सप्रेस) में बैठे। सफर के दौरान पत्नी अपनी सीट पर तकिये के पास लेडीज पर्स रखकर सो गई। अगले दिन सुबह छह बजे पत्नी देखा कि उनका पर्स गायब है। काफी तलाश के बावजूद पर्स नहीं मिला।
विज्ञापन


पता चला कि ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से 15 मिनट पहले निकली है। भूरे रंग के पर्स में अंग्रेजी में एमके लिखा हुआ था जो करीब पांच माह पहले अमेरिका से 44 हजार में खरीदा गया था। पर्स में दोनों का पासपोर्ट व यूएसए का वीजा, आईपैड, एक सोने की अंगूठी, बाली, झुमका, 50 अमेरिकन डाॅलर, 15 हजार नकदी समेत दस्तावेज था। शिकायत पर जीआरपी ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाकाल एक्सप्रेस से भी पर्स चोरी

वहीं, दूसरी तरफ मूलरूप से थाना भेलूपुर के सुदामापुर निवासी प्रीती त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि 30 दिसंबर को ट्रेन नंबर 20416 (महाकाल एक्सप्रेस) से उज्जैन से सपरिवार वाराणसी आ रही थी। ट्रेन प्रयागराज स्टेशन पहुंचने पर बाथरूम गई तो सीट से पर्स चोरी हो गया। जिसमें एक मोबाइल, मंगलसूत्र, 25 हजार नकदी, मकान व कार की चाभी, दस्तावेज और विश्वनाथ मंदिर का पास था। उक्त घटना तीन बजे रात की है। शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed