फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   pune flight will not run on saturday delhi flight will leave at a changed time

प्रयागराज: शनिवार को नहीं चलेगी पुणे फ्लाइट, बदले हुए समय पर जाएगी दिल्ली फ्लाइट

Mon, 13 Jul 2020 11:40 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 13 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
pune flight will not run on  saturday delhi flight will leave at a changed time
Special evacuation flight - फोटो : ANI
प्रयागराज से पुणे जाने वाली फ्लाइट का संचालन अब शनिवार को नहीं होगा। विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा इस माह के प्रत्येक शनिवार को इस फ्लाइट की बुकिंग रोक दी गई है। इसके अलावा शनिवार को इसी कंपनी की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का भी समय बदल दिया गया है। अब प्रत्येक शनिवार को निजी विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट शाम की बजाय दिन में 12.10 बजे ही प्रयागराज से रवाना होगी।
विज्ञापन



अनलॉक होने के बाद पुणे और दिल्ली के लिए इंडिगो ने पिछले माह ही फ्लाइट शुरू की। अभी तक यह दोनों फ्लाइट नियमित रूप से संचालित हो रही थी, लेकिन कुछ तिथियों में तकनीकी कारणों से यह निरस्त भी रही। इस बीच इंडिगो ने पुणे फ्लाइट को प्रत्येक शनिवार नहीं चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जबकि दिल्ली वाली फ्लाइट हर शनिवार को बदले हुए समय पर चलेगी। दरअसल दिल्ली से प्रयागराज आने के बाद यही फ्लाइट पुणे जाती है। फिर पुणे से वापस प्रयागराज आकर शाम को दिल्ली के लिए रवाना होती है। लेकिन अब शनिवार को यह फ्लाइट दिल्ली से प्रयागराज तो आएगी, लेकिन पुणे नहीं जाएगी। ऐसे में हर शनिवार को दिल्ली रवानगी का समय शाम 6.15 बजे की बजाय दिन में 12.10 बजे रहेगा। बाकी दिन इसके समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर प्रयागराज एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाली यवत्रियों कीय संख्या के मुकाबले यहां से जाने वाली संख्या अब भी काफी कम है। सोमवार की ही बात करें तो दिल्ली की दो एवं मुंबई, पुणे और बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट में कुल 540 यात्री प्रयागराज आए, जबकि यहां से जाने वालों की संख्या 325 रही। अनलॉक होने के बाद से लगातार यही स्थिति चल रही है।


सोमवार को सर्वाधिक 182 यात्री बंगलूरू से, 153 पुणे से एवं मुंबई से 134 यात्री यहां आए , जबकि इन शहरों के लिए यहां से जाने वालों की संख्या क्रमश: 79, 41, 80 रही। इस तरह से कुल पांच फ्लाइटों 865 यात्रियों का सोमवार को आवागमन हुआ। वहीं दूसरी ओर इंडिगो प्रयागराज से संचालित अपनी सभी फ्लाइटों का अब वीकली शेड्यूल ही लागू कर रही है। इसके पीछे की वजह यात्रियों की कम आवाजाही बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed