{"_id":"612e89788ebc3e678e1fd20f","slug":"pune-bangalore-flight-schedule-released-will-operate-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुणे, बंगलूरू फ्लाइट का जारी हुआ शेड्यूल, कल से होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुणे, बंगलूरू फ्लाइट का जारी हुआ शेड्यूल, कल से होगा संचालन
Wed, 01 Sep 2021 01:26 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:26 AM IST
सार
सितंबर माह में पुणे फ्लाइट का अलग-अलग तिथियों में महज 11 दिन ही होगा संचालन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कई दिन से निरस्त चल रही पुणे और बंगलूरू फ्लाइट का शेड्यूल आखिरकार निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने जारी कर दिया है। दोनों ही शहरों के लिए बृहस्पतिवार दो सितंबर से फ्लाइट संचालन शुरू हो जाएगा। इंडिगो द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के हिसाब से बंगलूरू फ्लाइट का संचालन जहां हर रोज होगा तो वहीं पुणे फ्लाइट अगले माह अलग-अलग तिथियों में कुल 11 दिन ही चलेगी।
दरअसल पिछले कई दिनों से प्रयागराज से पुणे और बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट निरस्त चल रही है। फ्लाइट निरस्त क्यों हुई इसकी वजह इंडिगो प्रशासन द्वारा न ही यात्रियों को दी गई और न ही एयरपोर्ट प्रशासन को। इस दौरान जिन लोगों ने अपने टिकट पूर्व में बुक करवाए थे, वे फ्लाइट निरस्त होने की वजह से परेशान थे। फ्लाइट संचालन कब से शुरू होगा, इसकी जानकारी भी यात्रियों को नहीं दी जा रही थी।
अमर उजाला ने यात्रियों की परेशानी का यह मुद्दा उठाया। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा भी खबर प्रकाशित होने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट में तैनात इंडिगो के अफसरों से बात की गई। फिलहाल इंडिगो ने अब इन दोनों ही फ्लाइटों का शेड्यूल जारी कर दिया है। हालांकि पुणे फ्लाइट जो 15 अगस्त के पूर्व सप्ताह में छह दिन चल रही थी, वह अब सितंबर माह में 02, 04, 07, 09, 14, 16, 18, 21, 23, 28, 30 को चलेगी, जबकि बंगलूरू फ्लाइट का संचालन दो सितंबर से हर रोज होगा।