फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pumpman was a scammer in robbery of 2.26 lakhs, arrested with four robbers

2.26 लाख की लूट में पंपकर्मी था भेदिया, चार लुटेरों संग गिरफ्तार

Wed, 07 Apr 2021 12:28 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Pumpman was a scammer in robbery of 2.26 lakhs, arrested with four robbers
Pumpman was a scammer in robbery of 2.26 lakhs, arrested with four robbers
प्रयागराज। खुल्दाबाद के लूकरगंज में भाजपा नेता के पेट्रोल पंप मैनेजर से 2.26 लाख की लूट में एक कर्मचारी भी शामिल था। उसकी मुखबिरी पर ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कर्मचारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 1.09 लाख रुपये व अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता दिवाकर नाथ त्रिपाठी के करबला स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर राकेश सिंह व कर्मचारी राहुल शर्मा से 24 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने 2.26 लाख लूट लिए थे। वारदात तब हुई थी जब दोनों बिक्री के रुपये भाजपा नेता को देने उनके सिविल लाइंस स्थित घर जा रहे थे। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि खुल्दाबाद पुलिस के साथ ही नगर क्षेत्र की एसओजी टीम को प्रभारी शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में खुलासे में लगाया गया था। जांच पड़ताल और सर्विलांस की मदद से जानकारी मिली की वारदात में शामिल लुटेरों की मदद पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी शिव यादव ने की थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने सच्चाई बया कर दी। बताया की वारदात वाली रात उसने ही लुटेरों को बताया था कि मैनेजर व एक अन्य कर्मचारी बिक्री के रुपये लेकर सिविल लाइंस जा रहे हैं।
विज्ञापन

उससे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने धूमनगंज के भोला का पुरवा निवासी करण, मोहित, नीरज भारतीय व पिपरी निवासी नन्ना उर्फ निखिल को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ में पता चला कि वारदात में भोला का पुरवा निवासी शिवा भारतीय, वापी पुरी निवासी जूजू ऊर्फ आशीष सिंह भी शामिल था। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी के अलावा दो मोटरसाइकिल, लूट के रुपयों से खरीदे गए चार मोबाइल, दो तमंचे, कारतूस व बम बरामद किए गए हैं। फरार दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed