{"_id":"5e9b54898ebc3e768e08aecd","slug":"public-service-commission-will-be-open-frome-tomorrow-work-will-start-on-the-result-allahabad-news-ald2736757106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से खुलेगा आयोग, रिजल्ट पर शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से खुलेगा आयोग, रिजल्ट पर शुरू होगा काम
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) का कार्यालय 20 अप्रैल से खुल जाएगा। इस दौरान अनुभाग अधिकारी और उनसे सीनियर सभी अफसर कार्यालय आएंगे, जबकि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में 33 फीसदी कर्मियों को ही कार्यालय बुलाया जाएगा। आयोग खुलने के बाद सबसे पहले लंबित परिणामों पर काम शुरू होगा।
वर्तमान में पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा और सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम लॉक डाउन के कारण फंसा हुआ है। इसके अलावा कई अन्य लिखित एवं सीधी भर्ती परीक्षाओं का परिणाम भी आना है। लॉक डाउन की घोषणा होते ही आयोग में छुट्टी घोषित कर दी गई थी और परीक्षा एवं परिणाम संबंधी सभी कामकाज पूरी तरह से ठप हो गए थे। अब सोमवार से कार्यालय खुलने जा रहा है। ऐसे में आयोग के खुलने के बाद सबसे पहले लंबित परीक्षा परिणामों को लेकर काम शुरू होगा। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि अनुभाग अधिकारी से लेकर सभी अफसर कार्यालय आएंगे। वहीं, तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों में 33-33 फीसदी कर्मचारियों को कार्यालय आना होगा।
सचिव ने बताया कि आयोग के गेट पर वॉश बेसिन बनवा दी गई है और सैनिटाइजर भी रखवा दिया गया है। आयोग में प्रवेश से पहले सभी कर्मचारियों को हाथ धोना होगा और इसके बाद हाथ को सैनिटाइज भी करना होगा। सभी कर्मचारियों और अफसरों के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य कर दिया गया है। सभी की प्रवेश द्वा्र पर थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। सचिव के मुताबिक आयोग का कार्यालय खुलने के बाद रुटीन का कामकाज शुरू हो जाएगा। साथ ही जो परिणाम लंबित है, उन्हें जारी किए जाने का पूरा प्रयास होगा। आयोग में पेंडिंग कामकाज को जितनी शीघ्रता से निपटाया जा सकेगा, आने वाले समय में अन्य परीक्षाओं के संचालन उतनी ही सहजता से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशालय में भी शुरू होगा कामकाज
उच्च शिक्षा निदेशालय में भी 20 अप्रैल से कामकाज शुरू हो जाएगा। ऐसे में विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी और असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान के 287 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराए जाने पर भी विचार हो सकता है। लॉक डाउन में ऑनलाइन काउंसलिंग न हो पाने के कारण चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति फंसी हुई है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि सोमवार से निदेशालय खुल जाएगा। सभी अफसर कार्यालय जाएंगे लेकिन कर्मचारियों को रोटेशन के तहत बुलाया जाएगा। 33-33 फीसदी कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर कार्यालय बुलाया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालते करते हुए कामकाज होगा। सभी को मास्क भी लगाना होगा। निदेशालय में सैनिटाइजर एवं सुरक्षा संबंधी अन्य उपाय किए गए हैं।