फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Public representatives say electricity consumers are being harassed unnecessarily.

Prayagraj News: जनप्रतिनिधि बोले, विद्युत उपभोक्ताओं को अनावश्यक किया जा रहा परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Public representatives say electricity consumers are being harassed unnecessarily.
सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है और उनकी समस्याओं का निस्तारण भी समय से नहीं होता है।
विज्ञापन

सांसद ने जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक घर, किसान, व्यापारी एवं औद्योगिक इकाई को सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति हो। इसके लिए विद्युत लाइनों, ट्रांसफार्मरों एवं उपकेंद्रों की नियमित जांच व आवश्यकतानुसार अनुरक्षण कार्य समय से कराया जाए।
विज्ञापन

सांसद ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि बारिश के दौरान जो भी सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं हैं, उनका निरीक्षण कर ठीक करा लिया जाए। सांसद ने कोऑपरेटिव विभाग की समीक्षा करते हुए सभी क्रय केंद्रों पर खाद की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाए रखने के लिए कहा ताकि किसानों को आगामी फसल की बोआई के समय कोई परेशानी न हो। बैठक में मौजूद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि सुझावों व निर्देशों का पालन करते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, डॉ. वाचस्पति, राजमणि कोल, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी, भाजपा गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान एवं यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed