{"_id":"60e322eadf66561e2a68b4de","slug":"public-interest-litigation-for-physical-hearing-of-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमों की फिजिकल सुनवाई के लिए जनहित याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमों की फिजिकल सुनवाई के लिए जनहित याचिका
Mon, 05 Jul 2021 08:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 05 Jul 2021 08:49 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमों की सुनवाई वर्चुअल के बजाए फिजिकल रूप से करने और वकीलों को अदालत में उपस्थित होकर बहस करने की छूट देने की मांग को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमों की सुनवाई वर्चुअल के बजाए फिजिकल रूप से करने और वकीलों को अदालत में उपस्थित होकर बहस करने की छूट देने की मांग को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिका अधिवक्ता सुनीता शर्मा एवं तृप्ति वर्मा की ओर से दाखिल की गई है।
याचिकाकर्ता के वकील विजय चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ऑड ईवन, सिस्को वेब एक्स इवेंट प्लेटफॉर्म के माध्यम से मुकदमों की सुनवाई अत्यंत दुरूह एवं असफल रहेगी। क्योंकि ना तो सभी अधिवक्ताओं के पास वेबसाइट हैं और ना ही लिंक। इंटरनेट गायब रहने की स्थिति में मुकदमों की बहस किया जाना अधिवक्ताओं के लिए संभव नहीं है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है तथा सरकारी, प्राइवेट संस्थान, सिनेमा हॉल, पार्क, जिम, मार्केट आदि कोरोना की स्थिति में सुधार होने के कारण खोल दिए गए हैं। जनजीवन भी सामान्य हो गया है, किंतु पिछले 4 महीने से दाखिल फ्रेश मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पाने के कारण वादकारी एवं अधिवक्तागण परेशान हैं। इससे अधिवक्ता व उनसे जुड़े हुए लोगों की आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ा है।