फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pt . Kesrinath contemplation of creation is a way of life

पं.केशरीनाथ का चिंतन है एक जीवन मार्ग का सृजन

Sun, 15 May 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 15 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
Pt . Kesrinath contemplation of creation is a way of life
केशरीनाथ के पुस्तक का ‌व‌िमोचन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद संग्रहालय में शनिवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के भाषणों के संग्रह ‘समय-समय पर’ के विमोचन के बाद इसी विषय पर परिचर्चा भी आयोजित की गई। बतौर मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार और विधान परिषद सदस्य हृदय नारायण दीक्षित ने कहा,केशरीनाथ त्रिपाठी का चिंतन एक जीवन मार्ग को सृजित करता है। उन्होंने ऋग्वेद, गीता, महाभारत जैसे ग्रंथों के उदाहरण के माध्यम से राष्ट्र, लोक, शिक्षा, विधि-व्यवस्था आदि के संदर्भ में लेखन एवं व्यवस्थित वैचारिक चिंतन प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन


उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एमपी दुबे ने कहा, यह पुस्तक एक चिंतन दृष्टि प्रदान करती है। डॉ.संतोष जैन ने उनके व्यक्तित्व और उनसे जुड़े संस्मरणों को साझा किया। कार्यक्रम अध्यक्ष विज्ञान परिषद के प्रधानमंत्री डॉ.शिवगोपाल मिश्र ने भी अपनी बात रखी। सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए राज्यपाल पं.केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा, लेखन और उद्बोधन में व्यक्ति को अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और मैंने इसकी कोशिश की है।
विज्ञापन


संचालन डॉ.राजेश मिश्र, संयोजन डॉ.संजू मिश्रा, विषय प्रवर्तन डॉ.यासमीन सुल्ताना नकवी और धन्यवाद ज्ञापन संग्रहालय निदेशक राजेश पुरोहित ने किया। कार्यक्रम में प्रो.एमसी चट्टोपाध्याय, प्रो.हरिदत्त शर्मा, लालजी शुक्ला, गौरव कृष्ण बंसल, डॉ.हरिमोहन मालवीय, डॉ.राम नरेश त्रिपाठी पिण्डीवासा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed