फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   psychopath older brother was beaten to death with a stick

मनोरोगी ने बड़े भाई को पीटकर मार डाला

Tue, 28 Jun 2022 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
psychopath older brother  was beaten to death with a stick
psychopath older brother was beaten to death with a stick
कौशाम्बी : मनोरोगी ने बड़े भाई
विज्ञापन

को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला
संवाद न्यूज एजेंसी
पश्चिमशरीरा (मंझनपुर)। स्थानीय कोतवाली के अमीना गांव में मंगलवार दोपहर घर के बरामदे में सो रहे बड़े भाई को मनोरोगी ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
अमीना गांव निवासी अशोक केसरवानी (40) खेती से परिवार का भरण-पोषण करते थे। दोपहर को खेत से आने के बाद खाना खाया और बरामदे में सो गए। इसी बीच उनका छोटा भाई मोनू डंडा लेकर पहुंचा और अशोक के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। अशोक की चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उनको मोनू से छुड़ाया। इसके बाद अशोक को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अशोक की पत्नी, दो बेटे व तीन बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पत्नी से अलगाव के बाद बिगड़ी तबीयत
पश्चिमशरीरा। मोनू डेढ़ साल से बीमार बताया जा रहा है। उसकी शादी प्रतापगढ़ जिले में हुई थी। मोनू को तीन बेटी व एक बेटा है। उसके गुस्सैल स्वभाव से आजिज आकर उसकी पत्नी डेढ़ साल पहले मायके में जाकर रहने लगी। इसके बाद से मोनू की मानसिक स्थिति खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून से सना डंडा लिए घूमता रहा
पश्चिमशरीरा। अशोक की हत्या करने के बाद मोनू खून से सना डंडा लेकर गांव में घूम रहा था। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष भवानी सिंह ने उसे अशोक की मौत की जानकारी दी, लेकिन मोनू को तनिक भी पछतावा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed