फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PRV soldiers held hostage and beaten

करनाईपुर में पीआरवी पुलिस को बंधक बना कर पीटा

Fri, 14 Feb 2020 01:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
PRV soldiers held hostage and beaten
बहरिया (संवाद)। बहरिया के करनाईपुर में अवैध निर्माण की सूचना पर बुधवार की रात पहुंचे पीआरवी के सिपाहियों को बंधक बनाकर पीटा गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बहरिया थाने से फोर्स पहुंच गई। किसी तरह भीड़ को नियंत्रित करके सिपाहियों को छुड़ाया गया। पुलिस ने इस मामले में 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव में दबिश देकर 23 को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें नौ महिलाएं भी शामिल हैं।
बहरिया के करनाईपुर गांव में अवैध निर्माण की शिकायत किसी ने डायल 112 को दी तो पास में मौजूद पीआरवी को वहां भेजा गया।
सूचना थी कि रामप्रसाद की भूमि पर गांव के ही कुछ लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं। पीआरवी प्रभारी विनोद यादव के नेतृत्व में सिपाहियों ने वहां काम रुकवाया और विपक्ष के रामकुमार को बुलवाकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद रामकुमार के पक्ष के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और पुलिस टीम को घेर लिया। सिपाहियों को मारपीटकर एक कमरे में बंद कर दिया गया। सिपाहियों ने मोबाइल से एसओ बहरिया को फोन कर पूरी बात बताई। फोर्स तुरंत पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां लाठियों फटकार कर लोगों को भगाया और सिपाहियों को मुक्त कराया। इसके बाद रात में ही दबिश दी गई। पीआरवी चालक सिपाही लालचंद्र की तहरीर पर रामकुमार सहित पचास लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 341, 342, 353, 323, 504, 506 एवं आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम की धारा 07 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने रात में नौ महिलाओं समेत 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सुबह गांव के अधिकांश लोग भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed