फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PRSU: Five thousand candidates' marks not uploaded, result stuck, colleges' negligence exposed, today is the l

PRSU : पांच हजार परीक्षार्थियों के नंबर अपलोड नहीं, फंसा रिजल्ट, कॉलेजों की लापरवाही आई सामने, आज आखिरी मौका

Thu, 15 Aug 2024 12:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Aug 2024 12:26 PM IST
सार

राज्य विवि की परीक्षा नियंत्रक प्रो.विनीता यादव ने संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि 15 अगस्त को शाम पांच बजे तक परीक्षार्थियों के अंक अनिवार्य रूप से अपलोड कर दिए जाएं। इसके बाद किसी भी कॉलेज या परीक्षार्थी का स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
PRSU: Five thousand candidates' marks not uploaded, result stuck, colleges' negligence exposed, today is the l
रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों ने वार्षिक एवं सम सेमेस्टर परीक्षा सत्र 2023-24 के तहत पांच हजार अभ्यर्थियों की आंतरिक, प्रायोगिक और मौखिकी परीक्षा के अंक आईएनसी डाटा टैब पर अपलोड नहीं किए हैं, जिससे परीक्षार्थियों का रिजल्ट फंस गया है।

विज्ञापन

अगर काॅलेजों ने 15 अगस्त तक अंक अपलोड नहीं किए तो विद्यार्थियों को अनुपस्थित करते हुए रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। जिन परीक्षार्थियों के अंक अपलोड नहीं किए गए हैं, उनके परिणाम ‘अंडर प्रोसेस’ प्रदर्शित हो रहे हैं। राज्य विवि ने पूर्व में ही संबद्ध महाविद्यालयों को तीन अगस्त तक आईएनसी डाटा टैब नंबर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद पांच हजार परीक्षार्थियों के नंबर अब तक अपलोड नहीं किए गए हैं। इस पर कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन

राज्य विवि की परीक्षा नियंत्रक प्रो.विनीता यादव ने संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि 15 अगस्त को शाम पांच बजे तक परीक्षार्थियों के अंक अनिवार्य रूप से अपलोड कर दिए जाएं। इसके बाद किसी भी कॉलेज या परीक्षार्थी का स्वीकार नहीं किया जाएगा। समय सीमा बीतने के बाद संबंधित प्रश्नपत्र में परीक्षार्थी को अनुपस्थित करते हुए परिणाम घोषित कर दिया जाएगा और इसके लिए कॉलेज पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed