फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   protests intensified basic education council case

बेसिक शिक्षा परिषद मामले में तेज हुआ विरोध

Mon, 02 Mar 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
protests intensified basic education council case
protests intensified basic education council case - फोटो : CITY DESK
बेसिक शिक्षा परिषद एवं बेसिक शिक्षा निदेशालय के महत्वपूर्ण कार्यालयों को लखनऊ स्थानांतरित किए जाने का विरोध तेजी से बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कार्यालय खुलने पर कई संगठनों ने शिक्षा निदेशालय में धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षक परिषद को लखनऊ स्थानांतरित किए जाने के विरोध में सोमवार को दोपहर 12.30 बजे एमएलसी बासुदेव यादव के नेतृत्व में शिक्षा निदेशालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, रविवार को हुई अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को लखनऊ स्थानांतरित किए जाने के विरोध में सोमवार को अटेवा की ओर से भी धरना-प्रदर्शन किए जाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, जिला संयोजक अशोक कनौजिया ने कहा कि सरकार ने प्रयागराज के लोगों के साथ अन्याय किया है। तमाम सरकारी कार्यालयों के मुख्यालयों को धीरे-धीरे लखनऊ स्थानांतरित शिफ्ट कए जाने से शहर की पहचान पर संकट मंडराने लगा है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.हरि प्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन जिला मंत्री कमल सिंह ने किया। बैठक में सुरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार, सुधाकर ज्ञानार्थी, संजय पटेल, आशीष कुमार, राकेश यादव, जितेंद्र कुमार, गिरीश तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed