{"_id":"5e22066e8ebc3ec6ea07ca17","slug":"protest-will-continue-till-result-out-allahabad-news-ald2660136133","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिणाम जारी होने तक चलेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिणाम जारी होने तक चलेगा आंदोलन
विज्ञापन
protest will continue till result out
- फोटो : ALDCOMPACT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी ग्रेड परीक्षार्थियों का लोक सेवा आयोग पर धरना जारी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की एलटी ग्रेड परीक्षा में हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का परिणाम जारी करने की मांग को लेकर एलटी ग्रेड अभ्यर्थियों का धरना शुक्रवार को जारी रहा।
परीक्षार्थियों का कहना था कि हिंदी और सामाजिक विज्ञान का रिजल्ट जारी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। एलटी ग्रेड प्रतियोगी विक्की खान और अनिल उपाध्याय का कहना था कि हाईकोर्ट में आयोग द्वारा दाखिल केस डायरी के मामले पर सुनवाई हुई। परीक्षार्थियों का दावा है कि कोर्ट ने आयोग को कहा है कि वह चाहे तो परिणाम जारी कर सकते हैं। अनिल उपाध्याय का कहना है प्रतियोगी छात्रों का धरना, तभी समाप्त किया जा सकता है, जब आयोग अध्यक्ष अपने वादे को निभाएं। धरने में शेर सिंह, अपर्णा पांडे, मनोज वर्मा, पंकज अंगारा मौजूद रहे।
युवाओं के लिए रोजगार पर मंथन
प्रयागराज। बेरोजगार युवा छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रों ने शुक्रवार को बेरोजगारी की समस्या पर चर्चा की। छात्र निखिल श्रीवास्तव ने कहा कि यह आंदोलन किसी पार्टी या दल की ओर से संचालित नहीं होगा। यह सरकार की निजीकरण की नीति एवं रोजगार सृजन की समस्या को सुधारने के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम में विकास तिवारी, सुरेश यादव, शशिकांत त्रिपाठी, अनिल पांडेय, विवेकानंद पाठक, नीलेश सिंह, जितेंद्र तिवारी, देवधर तिवारी, ओम प्रकाश दुबे, निशांत रस्तोगी, जितेश मिश्रा, युवराज सिंह, ऋषि सिंह, सलमान खान शामिल रहे।