फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Protest against power cuts at the Kaudihar substation

Prayagraj News: उप केंद्र कौड़िहार में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 19 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Protest against power cuts at the Kaudihar substation
फोटो नवाबगंज 01 अघोषित विद्युत कटौती को लेकर कौड़िहार में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने उपकेंद्र कौड़िहार में शुक्रवार को सरकार विरोधी नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पीसीसी सदस्य व पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशीष पांडे ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन गंगा पार के महामंत्री विनोद तिवारी उर्फ बसूनीर पांडे ने किया। आशीष पांडे ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का 18 घंटे बिजली देने का वादा खोखला साबित हो रहा है। 132 केवीए पावर स्टेशन से जुड़े उपकेंद्र कौड़िहार फीडर, शृंग्वेरपुर फीडर, फाफामऊ अस्थायी फीडर और होलागढ़ फीडर में अघोषित कटौती से जनता में हाहाकार मचा है। इससे आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर शिव पासी, चंदन यादव, पवन पांडे, सुनील बग्गा, स्माइल, शिव मूरत विश्वकर्मा, श्याम बाबू यादव, भास्कर यादव, सिद्धांत शुक्ला, राकेश सरोज, ग्राम प्रधान भूपेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती के विरोध में उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को उपकेंद्र सिकंदरा पर प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने तख्ती-पोस्टर लेकर उपकेंद्र का घेराव किया और नारेबाजी की। उन्होंने अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर 18 से 20 घंटे आपूर्ति बहाल करने की मांग की। अवर अभियंता ने बताया कि बिजली उत्पादन कम होने से पूरे प्रदेश में संकट है। रात में 3 से 4 घंटे की कटौती की जा रही है। मौके पर रावेंद्र मिश्र, नीरज प्रजापति, नवीन यादव, संदीप यादव, जय सिंह पटेल, संदीप मौर्य, अंकित मौर्य, बाबा पांडेय, रोहित तिवारी, सुनील मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed