फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prostitution was being run inside a house in Naini, police caught two girls and two youths

Prayagraj : नैनी में घर के अंदर संचालित हो रहा था देह व्यापार, दो लड़कियां और दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

Sun, 07 Sep 2025 12:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 12:01 PM IST
सार

Prayagraj news : यमुनापार इलाके के नैनी में देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक अधिकारी के मकान में छापा मारकर दो लड़कियां और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। 

विज्ञापन
prostitution was being run inside a house in Naini, police caught two girls and two youths
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत एडीए कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस के पास एक भवन में देह व्यापार का रैकेट संचालित होने की जानकारी पर मोहल्ले वालों ने जमकर हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के अंदर से दो युवती ओर दो युवक को अपने साथ ले गई है। उक्त भवन किसी अधिकारी का बताया जा रहा है। अधिकारी से अशोक कुमार नामक युवक कमरा किराये पर लिया था।

विज्ञापन

एडीए कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस के पास एक भवन में बीते कुछ महीनों से कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो रही थीं। इसे लेकर मोहल्ले वाले पहले भी शिकायत कर चुके थे। शनिवार रात 10:00 के आसपास उक्त भवन से दो युवक बाहर निकले और बाहर से दरवाजा बंद करते हुए शोर मचाने लगे। दोनों युवकों को शोर मचाता देख आसपास के लोग जुट गए। मोहल्ले वालों ने पूछा तो युवकों ने बताया कि अंदर देह व्यापार चल रहा है। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गया और हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन

सूचना पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची, और कड़ी मशक्कत के बाद, घर के अंदर से दो युवती और दो युवकों को अपने साथ ले गई। मोहल्ले वालों ने बताया कि दो माह पहले भी इसी भवन में किसी बात को लेकर हंगामा हुआ था। नैनी पुलिस ने बताया कि उक्त मकान को अशोक कुमार नामक युवक किराए पर लेकर यहां पर रैकेट का संचालन किया करता था। पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि वह यहां पर अशोक के बुलाने पर आया करती थीं। एक महिला बेगूसराय बिहार की और दूसरी महिला कोलकाता की रहने वाली है। शनिवार को ही वह यहां पहुंची थी। वही मामले में नैनी पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed