{"_id":"68bc9b66fbaa68ff2d0ea92e","slug":"prostitution-was-being-carried-out-by-making-three-cabins-in-the-room-allahabad-news-c-254-1-sald1001-104932-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कमरे में तीन केबिन बनाकर किया जा रहा था देह व्यापार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कमरे में तीन केबिन बनाकर किया जा रहा था देह व्यापार
विज्ञापन
दो दिन पहले झूंसी रेलवे स्टेशन के पास कटका इलाके के एक मकान के कमरे में तीन अलग-अलग केबिन बनाकर देह व्यापार किया जा रहा था। वेश्यावृत्ति से जुड़ीं लड़कियों काे ऑन कॉल बुलाया जाता था। इस कारोबारी में दंपती के अलावा झूंसी की आवास विकास कॉलोनी योजना तीन के दो युवक भी शामिल थे। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान के साथ तीन महिलाएं, एक पुरुष और रुपये बरामद किए थे। सभी का चालान कर दिया गया। अन्य की तलाश की जा रही है।
दो दिन पहले झूंसी रेलवे स्टेशन के पास कटका में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि यहां के एक मकान में काफी दिनों से वेश्यावृत्ति का कारोबारी संचालित है। पुलिस ने छापा मारा तो देखा कि एक कमरे में तीन छोटे-छोटे केबिन बनाए गए थे। सभी केबिन में छोटे वाले बेड भी लगे हुए थे।
पुलिस ने कमरे के भीतर से ही महिला के पति अवधेश कुमार यादव समेत दो अन्य महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से एक युवती बिहार के गोपालगंज की बताई गई। अवधेश ने पुलिस को बताया कि उसके साथ अभिषेक और रोहित भी शामिल हैं। पुलिस इनकी तलाश में भी जुटी हुई है।