फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prostitution racket busted in Kidganj, four girls arrested from a house

Prayagraj : कीडगंज में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 08:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Jan 2026 08:05 PM IST
सार

Prayagraj News : पुलिस ने शहर के कीडगंज इलाके में नगर निगम स्कूल के पास एक मकान में छापा मारकर चार युवतियों को को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि यहां पर काफी दिनों से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सटीक सूचना के आधार पर आज छापामारी की गई। पुलिस संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Prostitution racket busted in Kidganj, four girls arrested from a house
देह व्यापार। सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

विज्ञापन

कीडगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती स्थित एक किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने रविवार को भंड़ाफोड़ किया है। छापेमारी में चार युवतियां पकड़ी गई हैं। वहीं, दरियाबाद निवासी आरोपी सरगना सर्वेश द्विवेदी समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में आरोपी सर्वेश ने वरिष्ठ अधिकारी का मकान किराये पर लेकर देह व्यापार का धंधा करवाता था।

नई बस्ती स्थित दो मंजिला मकान में पिछले कई महीनों से युवक और युवतियों का आना-जाना था। आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी होने पर एसीपी राजीव यादव, कीडगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने दोपहर करीब दो बजे मकान में छापा मारा। करीब आधे घंटे तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला गया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस जब अंदर पहुंची तो अलग-अलग कमरों में चार युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे। मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। सभी को पकड़कर कीडगंज थाने लाया गया। जांच में पता चला कि पकड़ी गई दो युवती प्रयागराज की रहने वाली हैं। जबकि एक पश्चिम बंगाल और दूसरी वाराणसी जिले की है। कीडगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नवंबर 2025 को किराये पर लिया था कमरा

पुलिस जांच में पता चला कि उक्त मकान एक वरिष्ठ अधिकारी का है। पुलिस ने अधिकारी से संपर्क साधा तो पता चला कि नंवबर 2025 को दरियाबाद निवासी सर्वेश द्विवेदी को उक्त मकान 15 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर लेकर इसका एग्रीमेंट किया था। उसने बताया था कि मकान को छात्रों को पढ़ाई करवाने के लिए लिया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में पश्चिम बंगाल की युवती ने बताया कि वह फेसबुक के माध्यम से आरोपी के संपर्क में आई थी। इसके बाद यहां आ गई।

इन पांच आरोपियों को हुई गिरफ्तारी

1- मयंक कुशवाहा (19) निवासी भरवारी थाना कोखराज कौशाम्बी

2- अनुज मिश्रा (23) निवासी घूरपुर

3- सैफुल सिद्दीकी (23) निवासी मामा भांजा तालाब नैनी

4- अतुल कुमार (35) निवासी अल्लापुर

देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया गया है। छापेमारी के दौरा चार युवतियां पकड़ी गई है। वहीं, देह व्यापार के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, मामले की जांच की जा रही है। - मनीष शांडिल्य, डीसीपी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed